एक्सप्लोरर

PBKS vs DC: दिल्ली के खिलाफ हार से बेहद दुखी हैं पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल, बताया- कहां हुई गलती

PBKS vs DC: सोमवार को करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ पंजाब किंग्स को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

Mayank Agarwal On Defeat Against Delhi Capitals: सोमवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 64वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही पंजाब का टॉप चार में पहुंचने का सपना भी टूट गया. दिल्ली के खिलाफ मिली इस हार से पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल काफी निराश हैं. मैच के बाद उन्होंने बताया कि आखिर उनकी टीम से कहां गलती हुई. 

दिल्ली ने सात विकेट पर 159 रन बनाने के बाद पंजाब की पारी को नौ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच छह विकेट गंवा दिये. मैच के बाद मयंक अग्रवाल ने पुरस्कार समारोह में कहा, "हमने आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, टीम ने पांच से 10 ओवर के बीच कई विकेट गंवा दिये और यही हमारी हार का कारण रहा."

उन्होंने कहा, "यह विकेट उतनी खराब नहीं थी और हमें इस लक्ष्य को हासिल करना चाहिये था. हमें अभी एक और मैच खेलना है, हम अच्छा क्रिकेट खेल कर दो अंक हासिल करना चाहेंगे. हमें अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने की जरूरत है."

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मौके पर लगातार दो मैच जीतने पर खुशी जतायी. पंत ने कहा, "इस पूरे सत्र के दौरान हम एक मैच जीत रहे थे और एक मैच हार रहे थे. हम इसमें बदलाव करना चाहते थे और ऐसा करने में सफल रहे."

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: पहली गेंद पर विकेट लेकर लियाम लिविंगस्टोन ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

PBKS vs DC: लिविंगस्टोन की फिरकी में फंसे दिल्ली के दिग्गज, हरभजन बोले- ऑफ स्पिन में मुरली और लेग स्पिन में शेन वॉर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget