एक्सप्लोरर

IPL के दूसरे हफ्ते में तीन खिलाड़ियों ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, जानिए कौन-कौन हैं इसमें शामिल

IPL के दूसरे हफ्ते में आठ मैच हुए हैं. इनमें कई चौंकाने वाले प्रदर्शन सामने आए हैं.

IPL का दूसरा हफ्ता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के साथ खत्म हो गया. इस हफ्ते का अंत एक बेहद ही रोमांचक मैच के साथ हुआ. गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने सभी को चौंकाते हुए हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया. IPL के पूरे इतिहास में यह केवल दूसरी बार हुआ है जब जीत के लिए दो गेंद पर 12 रन की दरकार हो और बल्लेबाज ने दो छक्के जड़कर यह जरूरत पूरी कर दी. 2016 में धोनी ने ऐसा किया था और अब तेवतिया ने इसे दोहराया. तेवतिया के इस प्रदर्शन ने तो सभी को हैरत में डाला ही लेकिन इसके साथ ही कुछ और भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL के इस हफ्ते में उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन कर क्रिकेट के विश्लेषकों से लेकर फैंस तक को चौंका दिया. ये तीन खिलाड़ी कौन हैं, यहां पढ़ें...

1. पैट कमिंस: पैट कमिंस इसी हफ्ते अपनी IPL फ्रेंचाइजी KKR से जुड़े हैं. अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि सभी के होश उड़ गए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 162 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही KKR 101 रन पर अपने पांच विकेट खो चुकी थी. पैट कमिंस सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. आते ही उन्होंने चौके-छक्के की बरसात कर दी. उन्होंने 14 गेंद पर फिफ्टी बनाकर IPL की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यही नहीं 15 गेद पर 56 रन की नाबाद पारी खेलते हुए उन्होंने KKR को चार ओवर बाकी रहते ही जीत दिला दी. कमिंस का यह प्रदर्शन पूरी तरह से उम्मीद से कई गुना ज्यादा था.

2. लियाम लिविंगस्टोन: पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन को 10 करोड़ से ज्यादा दाम में खरीदा था लेकिन वह पहले हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. दूसरे हफ्ते में इस खिलाड़ी ने दो धमाकेदार अर्धशतक जड़े. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लिविंगस्टोन ने 32 गेंद पर 60 रन की पारी खेली तो वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 64 रन बना डाले. उनके इस हफ्ते के प्रदर्शन ने निश्चित तौर पर सभी को चौंका दिया.

3. शुभमन गिल: शुभमन जब तक KKR में थे तब तक उनका स्ट्राइक रेट 130 के आसपास था लेकिन गुजरात टाइटंस में आते ही यह 165 के पार पहुंच गया है. यह इसी हफ्ते में हुआ है. IPL के पहले हफ्ते में सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में गिल महज जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन इस हफ्ते उन्होंने दो बड़ी पारियां खेलीं. दोनों ही पारियां उनके IPL करियर की दो सर्वोच्च पारियां रहीं. गिल का यह प्रदर्शन भी काफी चौंकाने वाला था.

यह भी पढ़ें..

डुप्लेसिस ने डेविड विली को सौंपी थी RCB के विक्ट्री सॉन्ग लिखने की जिम्मेदारी, वीडियो में देखें गीत की पूरी मेकिंग

Watch: नील डायमंड का 'स्वीट कैरोलीन' गीत बना LSG का विक्ट्री सॉन्ग, खिलाड़ियों ने पैर थपथपाकर कुछ यूं गाया गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget