एक्सप्लोरर

MI Playing 11: सूर्यकुमार के आने पर ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन, करीब 4 बदलाव तय

Mumbai Indians: विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट हो गए हैं. वह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं. जानिए सूर्या के आने के बाद मुंबई की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

Mumbai Indians Playing 11: आईपीएल 2024 अब तक मुंबई इंडियंस के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. हालांकि, लगातार जीत हार के बाद टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई. टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वह मुंबई इंडियंस से जुड़ भी गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या 7 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. 

इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

सूर्यकुमार की वापसी होगी तो कई खिलाड़ियों का पत्ता इलेवन से कटेगा. इसमें सीनियर लेग स्पिनर पीयूष चावला, तीन नंबर पर खेलने वाले नमन धीर, युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस शामिल हैं. इन चारों ही खिलाड़ियों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इन चारों ही खिलाड़ियों ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. 

इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार, 7 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. इन तीनों ही खिलाड़ी ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है. तुषारा को पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा का क्लोन कहा जाता है. हाल ही में तुषारा ने टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक समेत पांच विकेट झटके थे. उनका एक्शन मलिंगा की तरह ही स्लिंगी है. 

बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे निचले 10वें स्थान पर है. मुंबई इस सीजन अब तक दो मैच बाहर और एक मैच घर पर हार चुकी है. टीम को अभी अगले तीन मैच घर पर ही खेलने हैं. दिल्ली के बाद हार्दिक पांड्या की टीम आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. 

सूर्यकुमार के आने पर मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा. 

यह भी पढ़ें-

इस IPL से तय हो गई भविष्य की टीम इंडिया, भारत को मिल गए 3 नए सुपर स्टार

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget