एक्सप्लोरर

IPL 2022: लगातार चार मैच कैसे हार गई मुंबई इंडियंस और कहां हो रही है चूक? समझिए

मुंबई इंडियंस ने इस IPL में अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

IPL का सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम इस बार पूरी तरह फ्लॉप है. मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती चारों मुकाबले गंवा दिए हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में तो मुंबई की टीम ने जीत के काफी नजदीक आकर मैच हारे थे लेकिन तीसरे और चौथे मैच में उसे एकतरफा हार मिली. चौथे मुकाबले में SRH की टीम पूरे वक्त मुंबई पर हावी नजर आई. मुंबई इंडियंस लगातार क्यों हार रही है और टीम से कहां-कहां चूक रही है, यहां समझिए..

कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन- हिटमैन रोहित शर्मा ने पहले मैच में तो 41 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद तीनों मैचों में वह फ्लॉप रहे. अब तक चार मैचों में उनके बल्ले से महज 90 रन निकले हैं. वह टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं. यही कारण है कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है.

बल्लेबाजी में सिर्फ इशान और तिलक ने दिखाई निरंतरता- इशान किशन और तिलक वर्मा को छोड़ दे तो मुंबई इंडियंस के बाकी सभी बल्लेबाज रोहित की तरह ही फ्लॉप रहे हैं. अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड और डेनियल सेम्स बल्लेबाजी में जरा भी सहयोग नहीं दे पाए. तीसरे और चौथे मैच में तो अनमोलप्रीत और टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन से बाहर भी रखा गया. हालांकि इनकी जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने सूर्यकुमार और डिवॉल्ड ब्रेविस ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन बाकी बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई. पिछले दो मैचों से तो इशान किशन का स्ट्राइक रेट भी 100 के अंदर आ गया है. चौथे मैच में तिलक वर्मा भी जीरो पर रन आउट हो गए थे.

धीमा रन रेट- मुंबई इंडियंस के चारों मैचों में देखा गया है कि बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जगह क्रीज पर जमने के प्रयास में होते हैं. मुंबई के खिलाड़ी नियमित अंतराल में बड़े-बड़े शॉट तो लगा रहे हैं लेकिन एकतरफा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अब तक मुंबई के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं की. टीम का रन रेट हर मैच में धीमा ही रहा है. जैसे चौथे मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस की टीम 10 ओवर तक महज 62 रन ही बना पाई थी, जबकि इस टीम ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं खोया था और पहले विकेट के लिए भी 50 रन की साझेदारी हुई थी. यह हार के बड़े कारणों में से एक है.

बुमराह रंग में नहीं- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुमराह के आखिरी ओवर को छोड़ दें तो इस सीजन में अब तक बुमराह अपने रंग में नहीं लौटे हैं. मुंबई के पहले, तीसरे और चौथे मैच में उन्हें एक भी विकेट हाथ नहीं लगा, इसके साथ ही उन्हें रन भी बहुत पड़े. वह केवल राजस्थान के खिलाफ मैच में 3 विकेट ले पाए थे.

चौथे और पांचवें गेंदबाज की कमी- मुंबई इंडियंस की लगातार हार के पीछे यह समस्या एक बड़ा कारण रही है. टीम की ओर से टायमल मिल्स और मुरुगन अश्विन तो बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह का प्रदर्शन औसत है लेकिन मुंबई के चौथे और पांचवें गेंदबाज खूब रन लूटा रहे हैं. डेनियल सेम्स और पोलार्ड की विपक्षी बल्लेबाज खूब धुनाई कर रहे हैं. बासिल थम्पी भी किसी-किसी ओवर में खूब रन दे देते हैं. ये गेंदबाज समय पर विकेट भी नहीं निकाल पा रहे हैं. यहां टीम को हार्दिक और क्रुणाल पांड्या जैसे ऑलराउंडर्स की कमी महसूस हो रही है. चौथे मैच में तो मुंबई ने टायमल मिल्स को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था.

यह भी पढ़ें-

मां लगाती हैं सब्जी का ठेला, बेटी जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में मचा रही है धूम

IPL 2022: कुछ इस तरह दिलचस्प रहा था PBKS vs GT मैच का आखिरी ओवर, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget