एक्सप्लोरर

आईपीएल में कोहली-रोहित का याराना, आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाकर रोहित ने कहा 'ऑल द बेस्ट'

पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई. दिल्ली को हराने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच याराना देखने को मिला.

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की शनिवार को जीत के साथ आईपीएल से विदाई हुई. आईपीएल 2022 के 69वें मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया. इस हार के साथ ही DC का प्लेऑफ में पहुंचने का ख्वाब टूट गया. दिल्ली की इस हार का सीधा फायदा RCB को हुआ. पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई की जीत के साथ ही बैंगलोर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई. दिल्ली को हराने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच याराना देखने को मिला.

मुंबई के रंग में रंगी आरसीबी
रोहित ने जहां आरसीबी को शुभकामनाएं दीं तो वहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर पर मुंबई को टैग करते हुए हाथ मिलाने वाला इमोजी पोस्ट किया. MI की जीत के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम और उसके फैंस भी दुआ कर रहे थे. आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी सोशल मीडिया पर मुंबई के लिए चीयर किया. वहीं, विराट कोहली मुंबई को सपोर्ट करते नजर आए. इसके अलावा आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लोगो का रंग भी लाल से बदलकर नीला कर दिया था.

रोहित शर्मा ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली को हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'हम लय में थोड़ी देर से आए, लेकिन कम से कम हम इस टूर्नामेंट से कुछ सकारात्मक बातें तो ले ही सकते हैं. आरसीबी को बधाई, उन्होंने क्वालिफाई कर लिया है. मैं प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत हो.' रोहित ने कहा कि हम अगले सीजन में गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे. 8 मैच हारने के बाद मुश्किलें थीं, इसलिए हमें गलतियों को सुधारने की जरूरत थी. मुझे लगता है कि हमने सीजन के दूसरे हिस्से में अच्छा प्रदर्शन किया.

विराट कोहली ने किया ट्वीट
वहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई की जीत के बाद एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने कोलकाता लिखा और फ्लाइट का इमोजी लगाया. इसके बाद अगली लाइन में उन्होंने मुंबई इंडियंस और बैंगलोर टीम को टैग करते हुए हाथ मिलाने वाला इमोजी पोस्ट किया. दरअसल, बैंगलोर टीम अब एलिमिनेटर मैच में 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. हारने वाली टीम का सफर थम जाएगा तो जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचगी.

 

 

ये भी पढ़ें...

प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स से लिया आईपीएल 2018 का बदला, जानें पूरा मामला

IPL 2022: गुजरात-राजस्थान के बीच क्वालीफायर 1, लखनऊ-बैंगलोर के बीच होगा एलिमेनटर, देखें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget