एक्सप्लोरर

एमएस धोनी अब हीरो नहीं रहे, बन गए IPL 2025 के सबसे बड़े विलेन; यूं पीछे पड़ा है रिटायरमेंट का भूत

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL 2025 में चार मैचों में 76 रन बनाए हैं. मगर दो ऐसे मुकाबले हैं, जिनके कारण धोनी पर रिटायरमेंट का दबाव बन रहा है.

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे महानतम खिलाड़ी और कप्तानों में से एक भी हैं. वो पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिता चुके हैं. आईपीएल 2024 में धोनी अपने तूफानी स्ट्राइक रेट से विरोधी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे. उन्होंने पिछले सीजन 220 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 161 रन बनाए थे. मगर IPL 2025 के दो ही मैचों ने एमएस धोनी को हीरो से विलेन बना दिया है.

एमएस धोनी बन गए विलेन

एमएस धोनी ने IPL 2025 में अभी तक चार मैचों में 76 रन बनाए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में CSK के चारों मैचों में बैटिंग की है और निरंतर अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करने में नाकाम रहे हैं. खासतौर पर IPL 2025 के दो मैचों ने उन्हें सबसे बड़ा विलेन बना दिया है. इनमें पहला मैच RCB के खिलाफ रहा, जिसमें धोनी ने 16 गेंद में 30 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम को बड़े लक्ष्य का पीछा करना था, ऐसे में धोनी नौवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे. धोनी और CSK को इसलिए भी ट्रोल किया गया क्योंकि रविचंद्रन अश्विन को उनसे ऊपर बैटिंग करने भेजा गया था. नतीजन CSK को उस मैच में 50 रनों से हार मिली थी.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी को बहुत धीमी पारी के कारण ट्रोल होना पड़ा. धोनी दिल्ली के खिलाफ मैच में 11वें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे, दूसरे छोर पर विजय शंकर क्रीज पर सेट हो चुके थे. एक तरफ शंकर ने केवल 128 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 69 रन बनाए. वहीं धोनी ने 115 के धीमे स्ट्राइक से 30 रन बनाए थे. सामने 184 रनों का लक्ष्य था, फिर भी धोनी का तेज बैटिंग ना करना, CSK की हार का बड़ा कारण बना.

धोनी पर रिटायरमेंट का दबाव

धोनी को दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में से एक माना जाता है. अब तक उन्होंने IPL 2025 में चारों मैचों में बैटिंग की है, लेकिन दुनिया का बेस्ट फिनिशर होते हुए भी वो CSK को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं. निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने और धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग के कारण रिटायरमेंट का भूत 'थाला' के पीछे पड़ गया है.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma Update: रोहित आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? मिल गया है बड़ा अपडेट, जानें किसका कटेगा पत्ता

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget