एक्सप्लोरर

Watch: ऐसा लगा बिजली कौंधी, एमएस धोनी ने 0.12 सेकंड में की स्टंपिंग; देखिए कैसे सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

MS Dhoni Stumping: एमएस धोनी 43 की उम्र में भी खुद से कहीं युवा खिलाड़ियों को गच्चा दे रहे हैं. अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने बहुत तेजी से सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया.

MS Dhoni Fastest Stumping: एमएस धोनी की उम्र चाहे 43 है, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का आज भी दुनिया में कोई सानी नहीं है. 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही स्टंप आउट कर दिया. धोनी के हाथों को देख ऐसा लगा जैसे बिजली कौंध रही हो क्योंकि धोनी ने केवल 0.12 सेकेंड के अंदर सूर्यकुमार यादव की गिल्लियां बिखेर दी थीं. सूर्या इस मैच में 29 रन बना पाए.

यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर का है. नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बल्ल घुमाया लेकिन गेंद को मिस कर बैठे. धोनी को सिर्फ मौका चाहिए था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाकर सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया. धोनी के हाथ इतने तेज थे कि लाइव एक्शन में देख पाना मुमकिन ही नहीं था कि धोनी ने कब स्टंप्स बिखेरीं. स्लो मोशन में भी धोनी के हाथ जैसे बिजली की रफ्तार से हिले थे.

आपको बताते चलें कि धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं. वो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 44 बल्लेबाजों को स्टंप का शिकार बना चुके हैं. इस लिस्ट में 37 स्टंपिंग के साथ दिनेश कार्तिक दूसरे स्थान पर हैं. वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर में 32 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया था.

एमएस धोनी अपने 264 मैचों के IPL करियर में 5,243 रन बना चुके हैं. वो आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा पाए हैं, लेकिन 24 अर्धशतक जरूर लगाए हैं. आपको याद दिला दें कि धोनी ने पिछले सीजन 220 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

चेपॉक में शर्मसार हुए रोहित शर्मा, 18वीं बार डक पर आउट; 'हिटमैन' के नाम हुआ IPL का सबसे खराब रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget