एक्सप्लोरर

LSG vs CSK: 'मैं हैरान हूं मुझे मिल रहा है...', MS Dhoni ने बताया कौन था प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड का असली हकदार

MS dhoni Post Match Presentation: सोमवार को CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया. एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं भी हैरान हूं कि मुझे ये अवार्ड मिल रहा है.

LSG vs CSK IPL 2025: सोमवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज की. ये सीएसके की इस सीजन दूसरी जीत है. प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड एमएस धोनी को मिला, जिन्होंने 11 गेंदों में 26 रन बनाए थे. 

धोनी ने इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके लगाए. धोनी प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने इससे पहले आखिरी बार 2019 में ये अवार्ड जीता था. हालांकि धोनी ने भी हैरानी जताई कि आखिर उन्हें ये अवार्ड क्यों मिल रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि इसका असली हकदार कौन था.

मैच के बाद एमएस धोनी

धोनी ने कहा, "खेल जीतना अच्छा है, दुर्भाग्य से पिछले कुछ मैच हमारे पक्ष में नहीं गए. जीत से टीम को बहुत आत्मविश्वास मिलता है. जीतने वाली टीम में शामिल होने की खुशी है और उम्मीद है कि ये आगे भी जारी रहेगा. पिछले खेलों में गेंदबाजी करते समय हम पहले छह ओवरों में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन फिर बीच के ओवरों में वापसी कर रहे थे. हमें बल्लेबाजी इकाई के रूप में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही थी, शायद यह चेन्नई के विकेट की वजह से था. शायद हम बेहतर विकेटों पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, बल्लेबाजों को अधिक आत्मविश्वास देंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हमें सुपर ओवरों में अधिक गेंदबाजों की आवश्यकता है, हम पहले छह में दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए अश्विन पर बहुत अधिक दबाव डाल रहे थे, इसलिए हमने पहले छह में अधिक गेंदबाजों को शामिल करने के लिए बदलाव किए, यह एक बेहतर आक्रमण की तरह लग रहा है. हमने गेंदबाजी इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. रशीद ने आज वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, वह पिछले कुछ सालों से हमारे साथ है, हमने सुधार देखा है और इस साल वह नेट्स में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, हमें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की आवश्यकता थी, उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है."

धोनी ने बताया किसे मिलना चाहिए था POM अवार्ड

एमएस धोनी जब ये अवार्ड लेने आए तो उन्होंने आश्चर्य जताया कि उन्हें ये अवार्ड दिया जा रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि इसका असली हकदार कौन था. एमएस धोनी ने कहा, "आज तो मैं भी हैरान हूं कि ये अवार्ड मिल रहा है. नूर अहमद ने वाकई आज शानदार गेंदबाजी की थी." आपको बता दें कि नूर अहमद ने कोई विकेट नहीं लिया था लेकिन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 13 ही रन दिए थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट
IPL 2026 Start Date: इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget