एक्सप्लोरर

Watch: मैच से पहले धोनी ने नेट्स में की छक्कों की बरसात, सुरेश रैना साथ आए नज़र 

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 में पांचवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी. लेकिन मुकाबले से पहले ही धोनी ने नेट्स में जलवा बिखेर दिया.

MS Dhoni In Nets: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 22 आज (08 अप्रैल, रविवार) चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच यह भिड़ंत चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगी. घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने नेट्स में छक्कों की बरसात कर दी. इस दौरान सुरेश रैना भी धोनी के संग नज़र आए. 

धोनी के नेट्स में छक्के लगाने का वीडियो आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी तैयार होकर नेट्स में अभ्यास के लिए जाते हैं. इस दौरान सुरेश रैना भी नेट्स में धोनी को देखते हुए नज़र आए. बस फिर जैसे ही धोनी अभ्यास शुरू करते हैं, वैसे ही वो छक्के लगाना शुरू कर देते हैं. धोनी छक्कों के अलावा दूसरा कोई भी शॉट नहीं खेलते हैं. 

वह एक के बाद एक चारों दिशाओं में छक्कों की बरसात कर देते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी ने छक्का लगाने के लिए मैदान का कोई कोना नहीं छोड़ा. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया, “एसएस धोनी की चीज़ें.” इस वीडियो को देख यह भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि धोनी कितनी शानदार लय में हैं. 

इस सीज़न दो बार कर चुके हैं बैटिंग 

बता दें कि धोनी आईपीएल 2024 में दो बार बैटिंग के लिए मैदान पर उतर चुके हैं. पहली बार वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बैटिंग के लिए आए थे. दिल्ली के खिलाफ धोनी ने 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37* रनों की पारी खेली थी. इसके बाद माही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बैटिंग के लिए उतरे थे, जहां उन्होंने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया था और नाबाद रहते हुए 1 रन बनाया था. फैंस धोनी की बैटिंग देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं और जब भी वह बैटिंग के लिए आते हैं, तो स्टेडियम में अलग ही माहौल होता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget