एक्सप्लोरर

CSK vs RCB: इतिहास रचने से सिर्फ कुछ कदम दूर हैं विराट कोहली, चेन्नई के खिलाफ मैच में बनाने होंगे इतने रन

CSK vs RCB: अगर आज किंग कोहली इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2022 में आज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे. दरअसल, टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इस मैच के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं. यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

विराट कोहली अगर आज चेन्नई के खिलाफ 52 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अभी तक चेन्नई के खिलाफ किंग कोहली ने 948 रन बनाए हैं.  

किंग कोहली से पहले यह कीर्तिमान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कर चुके हैं. हिटमैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. मौजूदा समय में किसी एक टीम के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित इकलौते खिलाड़ी हैं. 

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गेंदबाजों को कुछ ख़ास मदद नहीं मिलती है. यहां पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को 4 बार जीत मिली है. इसके अलावा दो बार पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत मिली है. ओस की वजह से गेंदबाजों को दूसरी पारी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.  ऐसे में टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाज़ी करने का पसंद करेगी. 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी, महेश थीक्साना / ड्वेन प्रिटोरियस / एडम मिल्ने. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.  

यह भी पढ़ें- 

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में होगी भिड़ंत, यहां जानें मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget