एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुश्किल में फंसी धोनी की टीम, रैना, हरभजन के बाद एक और स्टार खिलाड़ी बाहर

IPL 2020: सीएसके पहले ही रैना और हरभजन के विकल्प नहीं तलाश पाई है. अब टीम के एक और स्टार खिलाड़ी का बाहर होना टीम की मुश्किलों को और बढ़ा गया है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर से होगा. लेकिन आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कोविड-19 पॉजिटिव निकले दूसरे खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ टीम के पहले आईपीएल मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गायकवाड़ ने अपने दो सप्ताह का क्वारंटीन पूरा कर लिया है और उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, लेकिन उन्हें अभी भी टीम से जुड़ने के लिए आईपीएल की शर्त के मुताबिक अपने दो अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट से गुजरना है. दोनों टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही गायकवाड़ टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

सीएसके के सीईओ ने बीसीसीआई से गायकवाड़ के मामले में क्लीयरंस की मांग की है. उन्होंने कहा, "हम इंतजार कर रहे हैं कि बीसीसीआई गायकवाड़ के मुद्दे पर हमें क्लीयरंस दे. गायकवाड़ कब लौटेंगे इस बात को पता चलने में अभी दो और दिन सकते हैं." सीईओ ने कहा कि गायकवाड़ अलग आइसोलेशन फैसिलिटी में ही रहेंगे.

21 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आने के बाद चेन्नई के 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और टीम के होटल से इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था. गायकवाड़ के अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे. चाहर ठीक हो गए थे और वह पहला मैच खेलने को तैयार हैं.

मुश्किल में फंसी सीएसके

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को दुबई पहुंचने के बाद से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज सुरेश रैना कोरोना वायरस की खतरे की वजह से इंडिया वापस आ चुके हैं. रैना ने आईपीएल 13 के पूरे सीजन से खुद को अलग कर लिया है. सीएसके को उम्मीद थी कि गायकवाड़ रैना की जगह लेंगे. लेकिन अब उनका कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव नहीं आ रहा है.

इसके अलावा टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह निजी कारणों से 13वें सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. सीएसके की टीम ने अब तक दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की है.

IPL 13 के लिए अच्छी खबर, सभी अंपायरों और रेफरी की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget