एक्सप्लोरर

आमिर की वापसी से पाकिस्तान के पास होगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक? टी20 वर्ल्ड कप में ढाएंगे कहर

Mohammad Amir: पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस ले चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Pakistan Pace Unit For T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने बीते रविवार (24 मार्च) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लेने का एलान किया था. आमिर ने कहा था कि वह जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उपलब्ध रहेंगे. आमिर की वापसी से पाकिस्तान का पेस बॉलिंग अटैक और मज़बूत हो जाएगा? पहले से पाकिस्तान के पास कई क्वालिटी तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिसमें आमिर इज़ाफा कर सकते हैं. 

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि आमिर टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. पाकिस्तान को टी20 विश्व कप से पहले कुछ टी20 सीरीज़ खेलनी हैं. अगर टी20 सीरीज़ में आमिर का चयन होता है तो उनका टी20 विश्व कप में खेलना लगभग तय हो जाएगा. 

पाकिस्तान के पास अभी शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ मुख्य पेसर के रूप में मौजूद हैं. इस तिकड़ी में मोहम्मद आमिर चार चांद लगा सकते हैं. आमिर अनुभवी पेसर हैं और उन्होंने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए दुनिया के तमाम बैटर्स को परेशान किया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आमिर लगातार दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग्स खेलते हुए दिखे हैं. ऐसे में टी20 लीग्स का अनुभव आमिर टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 2024 का टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज़ और अमेरिका में खेला जाएगा. आमिर वेस्टइंडीज़ में खेली जाने वाली कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं. 

अब तक ऐसा रहा आमिर का टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर 

आमिर ने जून 2009 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने संन्यास का एलान करने से पहले करियर में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला टी20 के रूप में खेला था, जो 30 अगस्त, 2020 को इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था. आमिर ने 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें बॉलिंग करते हुए 21.40 की औसत से 59 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 7.02 इकॉनमी से रन खर्चे. 

 

ये भी पढे़ं...

दुबे-रवींद्र का कहर, रिज़वी के IPL करियर की छक्के से शुरुआत, गुजरात को मिला 207 रन का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget