एक्सप्लोरर

दुबे-रवींद्र का कहर, रिज़वी के IPL करियर की छक्के से शुरुआत, गुजरात को मिला 207 रन का लक्ष्य

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. जानिए किन-किन खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है.

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच 26 मार्च को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. CSK के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 206 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र के बीच हुई 62 रन की साझेदारी ने CSK को मैच में फ्रंटफुट पर ला दिया था. गायकवाड़ ने 36 गेंद में 46 रन की पारी खेली, वहीं रवींद्र ने मात्र 20 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 46 रन बनाए. सबसे ज्यादा सुर्खियां समीर रिज़वी ने बटोरीं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया है. चेन्नई ने 206 रन बनाए हैं, इसलिए गुजरात को जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे.

शिवम दुबे के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस की टीम

अजिंक्य रहाणे केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज़ पर आए, जिन्होंने आते ही चौके और छक्के लगाने शुरू कर दिए थे. दुबे ने मात्र 21 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और ये उनके आईपीएल करियर की 7वीं अर्धशतकीय पारी रही. दुबे ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए, जिन्हें देख युवराज सिंह की याद आ रही थी. समीर रिज़वी को भी प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला, जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू और करियर की पहली गेंद पर ही राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ दिया था. रिज़वी की 6 गेंद में 14 रन की कैमियो पारी की बदौलत CSK ने 200 रन के आंकड़े को पार किया. चेन्नई के खिलाड़ियों की धाकड़ बल्लेबाजी ने टीम का स्कोर 206 रन पर पहुंचा दिया है.

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की हुई खूब कुटाई

गुजरात टाइटंस के विशेष रूप से अनुभवी गेंदबाजों की खूब कुटाई हुई. उमेश यादव ने केवल 2 ओवर में 27 रन दे डाले थे, जिसके कारण उनसे बाकी 2 ओवर करवाए ही नहीं गए. वहीं राशिद खान ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन 4 ओवर में 49 रन खा बैठे. इस बीच अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने भी 10 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए. उन्होंने 3 ओवर में 30 रन दिए. राशिद खान के 2 विकेट के अलावा स्पेन्सर जॉनसन, साई किशोर और मोहित शर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें:

WATCH: चेन्नई-गुजरात मैच में दिखा अनोखा कारनामा, गायकवाड़-रहाणे ने दौड़कर ले लिए 4 रन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK vs DC Highlights: तीन हार के बाद चेन्नई को मिली जीत, दिल्ली ने लगातार गंवाया दूसरा मैच; संजू के बाद ओवरटन चमके
तीन हार के बाद चेन्नई को मिली जीत, दिल्ली ने लगातार गंवाया दूसरा मैच; संजू के बाद ओवरटन चमके
लगातार 7 हार के बाद, आखिरकार बदली कप्तान गायकवाड़ की किस्मत, CSK ने दिल्ली को 23 रनों से हराया
लगातार 7 हार के बाद, आखिरकार बदली कप्तान गायकवाड़ की किस्मत, CSK ने दिल्ली को 23 रनों से हराया
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
Sanju Samson Fastest Century: संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget