एक्सप्लोरर

MI vs KKR: मुंबई के खिलाफ स्टार्क ने बरपाया कहर, वानखेड़े में वह कर दिखाया जो सिर्फ रसेल-नरेन कर पाए

IPL 2024: कोलकाता के गेंदबाज मुंबई से जीत छीनने में सफल रहे. इसमें बड़ी भूमिका मिचेल स्टार्क की थी. स्टार्क ने वानखेड़े स्टेडियम में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Mumbai Indians v Kolkata Knight Riders: पिछले कुछ मैचों में बल्लेबाजों का जलवा रहा था तो वहीं आईपीएल 2024 के 51वें मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. यह मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. जिसमें मुंबई लो स्कोरिंग टारगेट हासिल नहीं कर पाई और कोलकाता ने मैच जीत लिया। वैसे इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच वेंकटेश अय्यर रहे. लेकिन मिचेल स्टार्क की ताबड़तोड़ गेंदबाजी ने ये मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से छीन लिया.

मिचेल स्टार्क बनाम मुंबई इंडियंस
KKR के लिए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. मिचेल स्टार्क ने अपने 3.5 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 4 विकेट लिए.

स्टार्क ने सबसे पहले ईशान किशन को 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटका दिया। हालांकि ओवर की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और 18.2 ओवर में एक और सटीक गेंद से तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड को पवेलियन भेज दिया. अपने आखिरी स्पेल में स्टार्क ने टिम डेविड के अलावा दो और विकेट लिए. जिसमें गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला के विकेट शामिल थे.

ऐसा करके स्टार्क उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसमें सिर्फ आंद्रे रसेल और सुनील नरेन शामिल हैं.

MI के खिलाफ KKR के लिए 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज

बेस्ट बॉलिंग फिगर गेंदबाज जगह साल
5/15 आंद्रे रसेल चेन्नई 2021
4/15 सुनील नरेन मुंबई 2012
4/20 सुनील नरेन अबु धाबी 2014
4/33 मिचेल स्टार्क मुंबई 2024

MI vs KKR मैच समरी
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों में 70 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं मानुष पांडे ने 31 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे. कोलकाता 19.5 ओवर में ऑलआउट हो गई और 169 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 170 रनों का लक्ष्य दिया.

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गई. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. मुंबई इंडियंस भी पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिसके बाद कोलकाता ने 24 रनों से मैच जीत लिया.

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: एक ही मैच में टूट गए IPL के कई रिकॉर्ड, हैदराबाद में हुई रनों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget