एक्सप्लोरर

जाते-जाते साख की लड़ाई लड़ रही RCB, मुंबई पर कहर बनकर टूटीं कप्तान स्मृति मंधाना; MI के सामने रखा 200 का लक्ष्य

MI vs RCB Score: आरसीबी ने पहले खेलते हुए 199 रन बना दिए हैं. बेंगलुरु के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने दमदार अर्धशतक लगाया है.

MI vs RCB Score First Innings: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 199 रन बना दिए हैं. आखिरकार RCB की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का 5 पारियों से चला आ रहा अर्धशतक का सूखा समाप्त हो गया है. मंधाना ने 53 रन की पारी खेली, उनके अलावा एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने भी दमदार अर्धशतक लगाया. बताते चलें कि यह डब्लूपीएल 2025 में लीग स्टेज का आखिरी मैच है, जिसमें बेंगलुरु टीम लगातार 5 हार झेलने के बाद अपनी साख बचाने उतरी है.

RCB लड़ रही साख की लड़ाई

RCB को कप्तान स्मृति मंधाना और सब्भिनेनी मेघना ने बहुत शानदार शुरुआत दिलाई. मेघना ने 13 गेंद में 26 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं कप्तान मंधाना के बल्ले से 37 गेंद में 53 रन की पारी निकली. एलिस पेरी शुरुआत से ही बेंगलुरु टीम की संकटमोचक बनी रही हैं, इस बार भी उन्होंने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. उनके अलावा रिचा घोष भी पिछले मुकाबलों में निरंतर बढ़िया प्रदर्शन करती रही हैं. उन्होंने 36 रन बनाए.

आखिरी 4 ओवर में बने 65 रन

एक समय लग रहा था जैसे बेंगलुरु की टीम 165-170 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी. टीम का स्कोर 16 ओवरों में 134 रन था, लेकिन यहां से जॉर्जिया वेयरहैम का जो तूफान आया, उसमें MI के अच्छे-अच्छे गेंदबाज उड़ते दिखाई दिए. आखिरी 4 ओवरों में आरसीबी ने कुल 65 रन बना डाले. इस बीच वेयरहैम ने महज 10 गेंद में 31 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया.

मुंबई के लिए आखिरी ओवर में अमेलिया केर गेंदबाजी करने आईं. एलिस पेरी और जॉर्जिया वेयरहैम ने उनके ओवर में मिलकर कुल 21 रन बटोरे. इस ओवर में 3 चौके और एक छक्का आया. पेरी अंत में 49 रन बनाकर नाबाद लौटीं.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट में फिर बवाल! अब सिक्सर किंग और विराट कोहली के बीच दरार? जानें क्या है पूरा मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL Playoff Scenarios: 1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण
1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण
‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात
‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात
KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त
KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
शरद पवार से नाराज हुए विधायक और सांसद! सुनेत्रा पवार गुट से विलय की चर्चा के बीच ऐसा क्या हुआ?
शरद पवार से नाराज हुए विधायक और सांसद! सुनेत्रा पवार गुट से विलय की चर्चा के बीच ऐसा क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा केस में ऑडियो बम- 'कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर...' भाई और सास में क्या हुई बातचीत
ट्विशा शर्मा केस में ऑडियो बम- 'कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर...' भाई और सास में क्या हुई बातचीत
Petrol Diesel News: पेट्रोल- डीजल की कीमतें तोड़ेंगी रिकॉर्ड, जून में $160 तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, IMF की चेतावनी
Petrol Diesel News: पेट्रोल- डीजल की कीमतें तोड़ेंगी रिकॉर्ड, जून में $160 तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, IMF की चेतावनी
दिल्ली: दिन तो क्या अब रातें भी उगल रहीं आग, 46.3 डिग्री पहुंचा पारा, जारी रहेगा असहनीय गर्मी का प्रकोप
दिल्ली: दिन तो क्या अब रातें भी उगल रहीं आग, 46.3 डिग्री पहुंचा पारा, जारी रहेगा असहनीय गर्मी का प्रकोप
शादी से पहले पिता बने ये क्रिकेट जगत के 5 बड़े सितारे, लिस्ट में ये विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल
शादी से पहले पिता बने ये क्रिकेट जगत के 5 बड़े सितारे, लिस्ट में ये विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल
मौत का दूसरा नाम है ये ड्रग, भूलकर भी आजमाया तो तड़प-तड़प कर जाएगी जान
मौत का दूसरा नाम है ये ड्रग, भूलकर भी आजमाया तो तड़प-तड़प कर जाएगी जान
भारत के इस शहर में तैयार हो रहा है Microsoft का सबसे बड़ा AI Data Centre, इसी साल होगा शुरू
भारत के इस शहर में तैयार हो रहा है Microsoft का सबसे बड़ा AI Data Centre, इसी साल होगा शुरू
Embed widget