एक्सप्लोरर

MI vs RCB: आरसीबी ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराया, कोहली-पाटादीर के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

MI vs RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार और विराट कोहली ने कमाल की बैटिंग की.

Key Events
MI vs RCB Score Live Updates Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Full Scorecard wankhede stadium MI vs RCB: आरसीबी ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराया, कोहली-पाटादीर के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव मैच अपडेट्स
Source : X

Background

MI vs RCB Score Live Updates: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई को करीब 10 सालों के बाद वानखेड़े में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी के लिए कोहली और पाटीदार ने कमाल की बैटिंग की.

अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है. मुंबई और बैंगलोर के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने 19 और आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं. लेकिन हालिया फॉर्म को देखें तो आरसीबी आगे है. आरसीबी ने शुरुआती दो मैच जीते हैं. उसने केकेआर और सीएसके को हराया था. जबकि मुंबई ने शुरुआती दो मैच गंवाए हैं. इसके बाद पिछले मैच में भी हार का सामना किया है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिल सकता है. बुमराह चोट की वजह से अभी तक टीम से बाहर थे. अगर बुमराह की वापसी हुई तो वे करीब 92 दिनों के बाद मैच खेलेंगे. मुंबई रोहित शर्मा को भी मौका दे सकती है. रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेले थे. वे प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे.

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो फिलिप साल्ट और विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं. टीम देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर बैटिंग का मौका दे सकती है. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जगह लगभग तय है.

मुंबई-बैंगलोर मैच के लिए संभावित खिलाड़ी -

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, विल जैक्स, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

23:31 PM (IST)  •  07 Apr 2025

MI vs RCB: आरसीबी ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया है. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 209 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया. उन्होंने 56 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने 42 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव 28 रन बनाकर आउट हुए.

आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 विकेट झटके. यश दयाल और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 221 रन बनाए थे. इस दौरान विराट कोहली ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. रजत पाटीदार ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 64 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 37 रनों का योगदान दिया. वहीं जितेश शर्मा ने नाबाद 40 रन बनाए. 

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

 

23:20 PM (IST)  •  07 Apr 2025

MI vs RCB Live Score: रोमांचक हुआ मुकाबला, सेंटनर के बाद चाहर आउट

मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट सेंटनर के रूप में गिरा. वे 8 रन बनाकर आउट हुए. सेंटनर के ठीक बाद दीपक चाहर भी आउट हो गए. वे खाता तक नहीं खोल पाए. 

मुंबई को जीत के लिए 5 गेंदों में 19 रनों की जरूरत है. टीम ने 19.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 203 रन बनाए हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget