एक्सप्लोरर

MI vs GT Head to Head: दोनों टीमों के बीच हुआ है एकमात्र मुकाबला, मुंबई ने मारी है बाज़ी; जानें इस बार किसका पलड़ा भारी

MI vs GT: IPL में आज (25 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7.30 बजे शुरू होगा.

MI vs GT Match Prediction: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज (25 अप्रैल) रात घमासान होगा. IPL में यह दूसरी बार होगा जब यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले पिछले सीजन में इनकी भिड़ंत हुई थी. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए इस एकमात्र मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मारी है. यह मुकाबला बेहद रोचक रहा था. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात की टीम ने 172 रन बनाए थे. यहां महज 5 रन से गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

आज जब यह दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी तो मुकाबला पिछली बार की तरह ही रोचक होने के आसार होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात की टीम तो चैंपियन की तरह खेल ही रही है, साथ ही मुंबई इंडियंस भी इस बार पहले से ज्यादा रंग में है. इस सीजन में गुजरात ने अपने छह में से चार मैच और मुंबई ने छह में से तीन मैच जीते हैं.

गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी
गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी आक्रमण लाजवाब है. इस टीम ने इस सीजन में अपने गेंदबाजों की बदौलत 135 का स्कोर भी डिफेंड किया है. तेज गेंदबाजों में शमी, अल्जारी जोसेफ और मोहित शर्मा लाजवाब रहे हैं और स्पिन में राशिद खान ने कहर बरपाया है. हालांकि स्पिन विभाग में इस टीम के पास राशिद के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है.

गुजरात टाइटंस इस बार बल्लेबाजी में कुछ कमजोर नजर आ रही है. हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के अलावा बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन नियमित नहीं रहा है. विजय शंकर, राहुल तेवतिया और डेविड मिलर इक्का-दुक्का मैचों में ही चल पाए हैं.

मुंबई इंडियंस की मजबूत और कमजोर कड़ी
मुंबई इंडियंस के लगभग सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा से लेकर टिम डेविड तक हर बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं. इस टीम का स्पिन विभाग तो ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहा है लेकिन तेज गेंदबाजी कमजोर है. मुंबई में जोफ्रा आर्चर एकमात्र अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरनडॉर्फ और रिली मेरेडिथ जैसे गेंदबाजों की खूब धुनाई हो रही है.

आज कौन मारेगा बाज़ी?
आज के मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में मुख्य मुकाबला होगा. हालिया फॉर्म और आंकड़े देखें जाएं तो गुजरात की टीम थोड़ी बढ़त लेती हुई नजर आ रही है. यह टीम कम स्कोर को डिफेंड करने की ताकत भी रखती है और बड़े से बड़े स्कोर को चेज़ करने का भी माद्दा रखती है. फिर यह मैच भी गुजरात के होम ग्राउंड पर खेला जाना है.

यह भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar: बेहद फिल्मी है मास्टर-ब्लास्टर की लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget