एक्सप्लोरर

MI Team Analysis: फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट हुआ दुरुस्त, स्पिन विभाग अभी भी कमजोर; मुंबई इंडियंस स्क्वाड का पूरा एनालिसिस

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन से पहले ही मजबूत बैटिंग लाइन-अप मौजूद था, उसे केवल अपना बॉलिंग डिपार्टमेंट बेहतर करना था, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब रही है.

Mumbai Indians In IPL Auction: आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 16.70 करोड़ रुपए खर्च कर अपने सभी खाली स्लॉट्स (8) भर लिए. मुंबई को चार भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ियों की दरकार थी, जो उसने ऑक्शन पर्स में 1.05 करोड़ रुपए बचाते हुए ही पूरी कर ली.

मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइन-अप तो ऑक्शन के पहले ही लाजवाब थी. इस टीम के पास छह धाकड़ भारतीय बल्लेबाज पहले से ही मौजूद थे. फिर टिम डेविड और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे ताबड़तोड़ विदेशी बल्लेबाज भी इस टीम के पास पहले से ही है. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा काम गेंदबाजी विभाग में करना था. यही वह विभाग है, जिसमें मुंबई पिछले तीन साल से मात खा रही थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने इस ऑक्शन में तीन विशेषज्ञ गेंदबाज और पांच बॉलिंग ऑलराउंडर को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया. 

फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट हुआ मजबूत
मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी (5 करोड़), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़) पर बेहद सही दांव लगाए. इन दोनों तेज गेंदबाजों की एंट्री से मुंबई इंडियंस का फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट मजबूत होगा. इन दोनों के अलावा इस टीम में जसप्रीत बुमराह और जेसन बेहरनडॉर्फ जैसे गेंदबाज पहले से मौजूद हैं. यानी मुंबई के पास एक अच्छा फास्ट बॉलिंग अटैक हो चुका है. यहां मुंबई फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान थुसारा को भी 4.80 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा है. यह थोड़ी जरूरत से ज्यादा खर्ची गई रकम है लेकिन इससे मुंबई को तेज गेंदबाजी विभाग में ज्यादा विकल्प उपलब्ध रहेंगे.

स्पिन विभाग अभी भी कमजोर
पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस अच्छे स्पिन गेंदबाजों की कमी से भी जूझ रही है. टीम के पास पीयूष चावला जैसा वेटरन स्पिनर मौजूद है, जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इनके अलावा टीम के पास अन्य कोई अच्छा स्पिन विकल्प मौजूद नहीं है. मुंबई में कुमार कार्तिकेय भी हैं. इनका भी पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए ठीक-ठाक रहा था. लेकिन इस बार ऑक्शन में मुंबई की टीम को वानिंदु हसरंगा जैसे स्पिनर पर दांव खेलने की जरूरत थी, जो उन्होंने नहीं किया. वानिंदु महज डेढ़ करोड़ की रकम में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए.

इस ऑक्शन में अपने स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर दांव खेला. नबी को 1.5 करोड़ में खरीदा गया. नबी 38 वर्ष के हैं और उनका पिछले कुछ सालों से वह कुछ एक मुकाबलों में ही रंग में नजर आए हैं. ऐसे में मुंबई को उनसे कितना फायदा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा. कुल मिलाकर स्पिन विभाग में अभी भी मुंबई की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है.

IPL 2024 के लिए ऐसी है मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड

सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर)
मध्य क्रम: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा
स्पिनर: पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल

यह भी पढ़ें...

Arjun Puraskar 2023: मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, सात्विकसाईराज और चिराग को खेल रत्न

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget