एक्सप्लोरर

पंजाब किंग्स ने चुना नया कप्तान, अब मयंक अग्रवाल संभालेंगे टीम की कमान

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान बनाया है. रिटेन किए जाने के बाद से ही उनके कप्तान बनाए जाने के आसार जताए जा रहे थे.

IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. टीम ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को अपना नया बनाया है. पंजाब फ्रेंचाइजी ने मयंक अग्रवाल को IPL नीलामी से पहले ही अपनी टीम में रिटेन कर लिया था. उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया गया था.

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर नए कप्तान के नाम का ऐलान किया. टीम का कप्तान बनाए जाने पर अग्रवाल ने कहा, 'मैं बहुत सम्मानित और खुशी महसूस कर रहा हूं कि मुझे IPL 2022 में पंजाब किंग्स को लीड करने का मौका मिला. चलिए इस बार ट्रॉफी जीतते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

गौरतलब है कि पंजाब की टीम अब तक कोई IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. IPL के 14 संस्करण में पंजाब किंग्स अभी तक केवल एक बार फाइनल में पहुंच पाई है. ज्यादातर मौकों पर तो यह टीम प्लेऑफ में भी नहीं खेल पाई है. इस बार पंजाब टीम में शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, कगिसो रबाडा और लियाम लिविंगस्टोन जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं.

बता दें कि मयंक से पहले इस टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में थी. इस बार पंजाब ने राहुल को रिटेन नहीं किया था. इसके बाद राहुल को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपने ड्राफ्ट में शामिल कर लिया था. राहुल अब IPL 2022 में लखनऊ टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. 

पंजाब की टीम ग्रुप-बी में
IPL 2022 में पंजाब किंग्स को ग्रुप-बी में रखा गया है. पंजाब किंग्स को चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात की टीमों से 2-2 मुकाबले खेलने हैं. वहीं मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और लखनऊ के खिलाफ उसे एक-एक मैच खेलना होगा.

पंजाब किंग्स की स्क्वॉड: मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संदीप शर्मा, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, ऋतिक चटर्जी, शाहरुख़ खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड, इशान पोरेल, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, शिखर धवन, ऋषि धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजापक्सा.

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022 के लिए रूस का बायकॉट जारी, पोलैंड के बाद स्वीडन ने भी प्लेऑफ मैच खेलने से किया इनकार

टेनिस कोर्ट से जंग के मैदान में एंट्री, फेडरर को हराने वाले यूक्रेन के सर्गी स्टेखोवस्की ने ज्वॉइन की मिलिट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget