एक्सप्लोरर

एमएस धोनी ने बदली CSK की किस्मत, लगातार 5 हार के बाद नसीब हुई पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में LSG को 5 विकेट से हराया

LSG vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 में लगातार पांच हार झेलने के बाद आखिरकार जीत दर्ज कर ली है. चेन्नई ने LSG को 5 विकेट से हरा दिया है.

LSG vs CSK Highlights IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई को आईपीएल 2025 में लगातार पांच हार झेलने के बाद पहली जीत नसीब हुई है. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए 166 रन बनाए थे, जवाब में CSK की टीम ने आखिरी ओवर तक चले इस मैच में 5 विकेट से अपनी जीत सुनिश्चित की. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने समा बांधते हुए 11 गेंद में 26 रनों की तूफानी पारी खेल CSK की जीत में बड़ा योगदान दिया.

इस तरह CSK ने हासिल किया लक्ष्य

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को बढ़िया शुरुआत मिली. डेब्यूटेंट शेख रशीद ने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर 5 ओवर खत्म होने से पहले ही CSK का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था. रशीद अपने डेब्यू मैच में 19 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए. रचिन रवींद्र भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 37 रन बनाकर पार्ट-टाइम गेंदबाज एडन मारक्रम की बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे.

राहुल त्रिपाठी की खराब फॉर्म जारी है, जो केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. उनके कुछ देर बाद ही रवींद्र जडेजा भी 7 रन बनाकर चलते बने. एक समय चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 44 रन के भीतर CSK टीम ने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे. विजय शंकर भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, उनके आउट होने से चेन्नई ने 111 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इस समय चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंद में 56 रनों की जरूरत थी.

एमएस धोनी और शिवम दुबे का कमाल

आखिरी 5 ओवरों में एमएस धोनी और शिवम दुबे ने सधे हुए अंदाज में बैटिंग की और LSG के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. धोनी और दुबे के बीच नाबाद 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसने लगातार पांच हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई है. यह IPL 2025 में CSK की 7 मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है. धोनी ने 11 गेंद में 26 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे ने 37 गेंद में नाबाद 43 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा का मास्टरस्ट्रोक, कोच जयवर्धने ने दिखाया था ठेंगा, फिर ऐसे जीती MI; भज्जी के दावे से सब हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget