एक्सप्लोरर

KKR vs RCB IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स ने माना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह बल्लेबाज बन सकता है ‘मुसीबत’

पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, तब फिंच, कोहली और डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया था.

KKR vs RCB IPL 2020: आईपीएल का 39वां मुकाबला बुधवार को कोलकाता और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. अब तक दोनों ही टीमों ने 9-9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें बैंगलोर ने 6 और कोलकाता ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. कोलकाता नाइटराइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी थी. वहीं पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान को हराया था.

अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच को जीतने की दोनों टीमों की कोशिश रहेगी, ताकि प्ले-ऑफ की राह आसान हो सके. वैसे इस सीजन में कोलकाता और बैंगलोर की टक्कर हो चुकी है. इस मैच में बैंगलोर ने कोलकाता को 82 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में बैंगलोर के एरोन फिंच, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में कोलकाता 20 ओवर में महज 112 रन ही बना सकी थी.

इस बल्लेबाज के खिलाफ विशेष रणनीति बना रही कोलकाता

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने माना है कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती एबी डिविलियर्स होंगे. पिछले मैच में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. इतना ही नहीं उन्होंने कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिससे टीम ने बड़ा स्कोर बनाया था.

इस सीजन में डिविलियर्स का डेथ ओवरों में स्ट्राइक रेट 243.38 का रहा है.  साथ ही मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उनका एवरेज भी 57 है. टीम का मानना है कि खिलाड़ियों के बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में की गई गलतियों को सुधारकर डिविलियर्स व अन्य बल्लेबाजों को रोकना ही होगा. टीम के सभी गेंदबाजों ने डिविलियर्स के खिलाफ विशेष रणनीति बनाई है, ताकि उन्हें जल्दी पवेलियन भेजा जा सके.

पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी कोलकाता

बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में मिली करारी शिकस्त का बदला लेने के इरादे से कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अबु धाबी के मैदान पर उतरेगी. विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. हालांकि पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के आने से टीम की गेंदबाजी को नई धार मिली है. अगर फर्ग्यूसन पिछले मैच जैसा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे, तो कोलकाता को मैच जीतने में आसानी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget