एक्सप्लोरर

KKR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, कोलकाता के लिए डेब्यू कर रहे अभिजीत तोमर, केएल राहुल ने किए तीन बदलाव

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबल आज कोलकाता और लखनऊ के बीच खेला जा रहा है. यह मैच डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है.

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो रहा है. यह मैच डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है. केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. वहीं लखनऊ को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज का मुकाबला जीतना जरूरी है. लखनऊ जहां अभी अंक तालिका में तीसरे तो केकेआर छठे स्थान पर है. लखनऊ की टीम में तीन बदलाव किए हैं.

टॉस के दौरान लखनऊ के कप्तान राहुल ने कहा कि विकेट सूखी हुई है. पिछले कुछ मैचों में यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को लाभ मिला है. आज हमारी टीम में तीन बदलवा किए गए हैं. क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी और दुष्मथा चमीरा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर मनन वोहरा, के गौतम और एविन लुईस को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. वहीं केकेआर में चोटिल अजिंक्य रहाणे के जगह अभिजीत तोमर को टीम में शामिल किया गया है. अभिजीत आज डेब्यू कर रहे हैं.

प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए KKR को बड़ी जीत की जरूरत है. वहीं लखनऊ भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों ही टीमों का यह आखिरी लीग मैच है. केकेआर की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी. हालांकि, टॉप चार में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी. वहीं लखनऊ अगर जीत जाती है तो उसका टॉप 2 में रहना कंफर्म हो जाएगा. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, अभिजीत तोमर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, मोहसिन खान, अवेश खान, रवि बिश्नोई. 

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया 'फ्यूचर प्लान', कही ये बात

IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर लुटाया पैसा, लेकिन बेहद खराब रहा प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget