एक्सप्लोरर

Rahul Dravid KKR: केकेआर में गंभीर की जगह लेंगे राहुल द्रविड़? IPL 2025 से कर सकते हैं मोटी कमाई

Rahul Dravid IPL 2025: राहुल द्रविड़ को आईपीएल में एक अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर ने द्रविड़ को मेंटर बनने का ऑफर दिया है.

Rahul Dravid IPL 2025: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है. उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद मजाकिया लहजे में कहा था कि अब वे बेरोजगार रहेंगे. लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने द्रविड़ से सम्पर्क किया है. केकेआर द्रविड़ को मेंटर का पद देना चाहती है. गौतम गंभीर को लेकर चर्चा है कि वे टीम इंडिया के हेड कोच बनने वाला हैं. लिहाजा उनकी जगह खाली होने वाली है.

न्यूज18 बांग्ला की एक खबर के मुताबिक केकेआर ने द्रविड़ को अप्रोच किया है. टीम द्रविड़ को मेंटर बनाना चाहती है. दरअसल गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने की खबर है. अगर गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने तो केकेआर में उनकी जगह खाली हो जाएगी. लिहाजा केकेआर उनकी जगह किसी दिग्गज को टीम में शामिल करना चाहेगी. लिहाजा केकेआर द्रविड़ को मेंटर बना सकती है.

दमदार रहा है द्रविड़ का कोचिंग करियर -

टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता. भारतीय टीम इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंची थी. यहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उसने इससे पहले अपने सभी मैच जीते थे. द्रविड़ को कोचिंग का काफी अनुभव है. अगर वे केकेआर के साथ जुड़ते हैं तो खिलाड़ियों को इसका काफी फायदा मिल सकता है.

गंभीर की जगह ले सकते हैं द्रविड़ -

गंभीर की वापसी के बाद केकेआर का परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो गया. टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता. कोलकाता ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम केकेआर पॉइंट्स टेबस में टॉप पर रही थी. उसने 14 लीग मैच खेले थे. इस दौरान 9 मैच जीते थे और 3 मैच हारे थे. अब गंभीर केकेआर से विदाई लेने वाले हैं. उनकी जगह द्रविड़ को मिल सकती है. अगर द्रविड़ केकेआर जॉइन करते हैं तो उनको सैलरी के तौर पर मोटी रकम मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : Team India New Coach: गंभीर और BCCI के बीच पैसे को लेकर अटकी बात? जानें अनाउंसमेंट में देरी का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget