एक्सप्लोरर

IPL इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड; 4 ओवर में लुटाए इतने रन

Most Expensive Spell in IPL: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है. वो एक स्पेल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

Jofra Archer Most Expensive Spell: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. वो IPL इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवरों में 76 रन लुटा दिए. इस मामले में उन्होंने भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. मोहित ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 73 रन लुटाए थे.

इस तरह लुटाए 4 ओवर में 76 रन

यह आर्चर का बहुत बुरा दिन रहा. उन्होंने पारी के 5वें ओवर में अपने स्पेल की शुरुआत की. जब अपनी घातक गेंदों के लिए मशहूर जोफ्रा आर्चर को पहले ओवर में 23 रन पड़े, तो हर कोई चौंक उठा. कप्तान रियान पराग 11वें ओवर में उन्हें एक बार फिर लाए, जिसमें उन्होंने 12 रन दिए. 2 ओवर में आर्चर 35 रन दे चुके थे.

जब तीसरा ओवर आया तो ईशान किशन गजब के शॉट्स लगा रहे थे. आर्चर ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में भी 22 रन लुटाए. 3 ओवर में ही उनका गेंदबाजी में अर्धशतक लग चुका था. आर्चर अपने छोटे रन-अप और तेज गति के साथ गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में भी 23 रन लुटाए. आर्चर ने इस तरह अपने 4 ओवर के स्पेल में 76 रन लुटाए.

एक स्पेल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

जोफ्रा आर्चर एक स्पेल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज हैं. वहीं मोहित शर्मा ने 4 ओवर के स्पेल में 73 रन लुटाए हुए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर बेसिल थंपी हैं, जिन्होंने साल 2018 में एक स्पेल में 70 रन दिए थे. यश दयाल अपने स्पेल में 69 और रीस टॉप्ली ने भी एक स्पेल में 68 रन दिए थे।

  • जोफ्रा आर्चर - 76 रन
  • मोहित शर्मा - 73 रन
  • बेसिल थंपी - 70 रन
  • यश दयाल - 69 रन
  • रीस टॉप्ली - 68 रन

यह भी पढ़ें:

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, ईशान किशन ने जड़ा शतक; राजस्थान को दिया 287 का लक्ष्य

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget