एक्सप्लोरर

IPL 2025 से पहले फॉर्म में लौटे जो रूट, जानें किस टीम के लिए खेलेंगे और ऑक्शन में कितने करोड़ की लगी बोली?

Joe Root IPL 2025: इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट जानिए आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं? उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फिफ्टी लगाई है?

Joe Root IPL 2025 Team: भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के दूसरे मैच में जो रूट ने अर्धशतक ठोक दिया है. पहले मैच में रूट महज 19 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) और IPL 2025 से पहले बहुत बढ़िया फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं. यह एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य है कि रूट ने वनडे मैचों में जून 2019 के बाद कोई शतकीय पारी नहीं खेली है. खैर उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ बिना कोई शतक लगाए बढ़िया फॉर्म में होने का इशारा कर दिया है. यहां आइए जानते हैं कि क्या रूट IPL 2025 में खेलेंगे?

IPL 2025 में किस टीम से खेलेंगे जो रूट?

जो रूट इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. जहां तक IPL 2025 में खेलने की बात है, जो रूट किसी भी टीम के लिए नहीं खेलेंगे. दरअसल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व दुनिया भर के 1,574 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था. अगले सीजन में खेलने की बात तो दूर, रूट ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर ही नहीं करवाया था. उन्होंने और इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी मेगा ऑक्शन से बाहर रहना ही ठीक समझा था.

IPL 2026 तक नहीं खेल पाएंगे जो रूट

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व BCCI ने नई नियमावली जारी की थी. बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों पर लगाम कसने के लिए नए नियम बनाए थे, जो मेगा ऑक्शन को मिस कर देते हैं लेकिन मिनी-ऑक्शन के लिए उपलब्ध हो जाते हैं. खिलाड़ी ऐसा इसलिए करते रहे हैं क्योंकि मेगा नीलामी की तुलना में मिनी ऑक्शन में बड़ी रकम मिलने के चांस अधिक होते हैं. कुछ ऐसा ही करके बेन स्टोक्स को बंपर फायदा मिला था, क्योंकि 2023 के मिनी ऑक्शन में CSK ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. BCCI के नए नियमानुसार कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में नहीं आता है तो वह अगले वर्ष होने वाले मिनी ऑक्शन में भी नहीं आ सकेगा. इसलिए जो रूट अगर भविष्य में IPL में खेलना चाहते हैं तो 2027 सीजन के ऑक्शन में बोली लगने के बाद ही वो इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका ने फिर बदली टीम, इस खिलाड़ी को दिया मौका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget