एक्सप्लोरर

James Anderson Retirement: कोहली के सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं एंडरसन, रिकॉर्ड जान लिया तो हो जाएंगे हैरान

James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन और विराट कोहली की प्रतिद्वंदिता लाजवाब रही है. कोहली ने एंडरसन की गेंदों पर खूब सारे रन बटोरे हैं.

James Anderson Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने घोषणा कर दी है कि वो जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएंगे. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के केवल तीसरे गेंदबाज हैं और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 968 विकेट हैं. क्रिकेट के मैदान पर एंडरसन ने कई महान बल्लेबाजों को अपनी स्विंग होती गेंद से चकमा देते हुए आउट किया है. इन्हीं में से एक नाम विराट कोहली का भी है, जिनकी एंडरसन के साथ कई बार मैदान पर जद्दोजहद देखने को मिल चुकी है.

टेस्ट में कोहली बनाम एंडरसन

हालांकि जेम्स एंडरसन ने 194 वनडे मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें उनके नाम 269 विकेट हैं. मगर उन्हें एक महान टेस्ट क्रिकेटर के रूप में पहचाना जाता है. दूसरी ओर विराट कोहली पिछले एक दशक में क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज रहे हैं. कोहली और एंडरसन आज तक टेस्ट मैचों की 36 पारियों में आमने-सामने आए हैं. कोहली ने एंडरसन द्वारा फेंकी गई 710 गेंदों का सामना किया है, जिनमें कोहली के बल्ले से 43.6 के औसत से 305 रन निकले हैं. इन 36 पारियों में एंडरसन ने कोहली को 7 बार आउट भी किया है. जेम्स एंडरसन बता चुके हैं कि 2021 में विराट कोहली के साथ गेंद और बल्ले का वॉर उनके करियर की सबसे खास यादों में से एक है. उस सीरीज में कोहली 4 मैचों की 7 पारियों में केवल 218 रन बना पाए थे. वहीं एंडरसन ने उस सीरीज में 2 बार कोहली को आउट किया था.

कब खेलेंगे जेम्स एंडरसन अपना आखिरी मैच?

टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज, इंग्लैंड का दौरा करने वाली है और उनके बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 10-14 जुलाई तक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. याद दिला दें कि जेम्स एंडरसन ने अपना टेस्ट डेब्यू भी लॉर्ड्स में किया था. मई 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एंडरसन ने अपनी पहली ही पारी में 5 विकेट हॉल लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. मगर दूसरी पारी में एंडरसन कोई विकेट नहीं ले पाए थे. इस मैच को इंग्लैंड ने पारी 92 रन से जीता था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: ऋषभ पंत के बैन ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, अब क्वॉलीफिकेशन के साथ कप्तानी की चिंता!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget