एक्सप्लोरर

IPL 2025: फील्डिंग में चूक पर आगबबूला हुए मुहम्मद सिराज, गिल ने बीच मैदान किया शांत

IPL 2025 के डबल हेडर मुकाबले में गुजरात टाइट्ंस (GT) को चैन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने 83 रन से हरा दिया, साथ ही गुजरात के तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज का मैदान पर अपने ही टीममेट के ऊपर गुस्सा फूट पड़ा.

IPL 2025 के डबल हेडर के अहम मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइट्ंस (GT) को चैन्नई सुपर किंग्स(CSK) से 83 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में गुजरात टाइट्ंस की शर्मनाक हार के साथ एक और चीज सुर्खियों में रही. गुजरात के तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज का मैदान पर अपने ही टीममेट के साथ लड़ाई हो गई. सिराज फील्डिंग में हुई चूक से इस कदर नाराज दिखे कि उन्होनें अपने ही साथी खिलाड़ी को फटकार लगा दी.

ओवरथ्रो पर भड़के सिराज, साई किशोर को लगा दी फटकार

यह घटना चैन्नई  की पारी के दौरान 5वें ओवर की है,जब मुहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की आखिरी गेंद पर चैन्नई के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने मिड-ऑफ की ओर शॉट मारकर आसानी से एक रन ले लिया, लेकिन गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के बाद भी स्टंप्स पर थ्रो कर दिया. उनके ओवरथ्रो के चलते बॉल डिफ्लेक्ट होकर खाली क्षेत्र में चली गई, जहां कोई फिल्डर नहीं मौजूद था और चैन्नई ने आसानी से एक और रन चुरा लिया. इसी दौरान स्कॉव्यर लेग से गेंद उठाने पहुंचे साई किशोर ने अनजाने में गेंद को और दूर धकेल दिया, जिससे चैन्नई को तीसरा रन भी मिल गया. इस पूरे घटनाक्रम से नाराज सिराज आगबबूला होकर अपना आपा खो बैठे और साई किशोर पर गुस्से में चिल्ला उठे. माहौल को तनावपूर्ण होता देखकर शुभमन गिल को खुद हस्तक्षेप कर सिराज को शांत करना पड़ा.

यह दृश्य जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आया, तो मैच में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री भी खुद को रोक नही पाए और बोल उठे, क्या मियां , जिससे कमेंट्री बॉक्स में हंसी का माहौल बन गया

गुजरात की शर्मनाक हार

चैन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया,जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई. यह गुजरात टायट्ंस की आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी हार साबित हुई. वहीं चैन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अंतिम पायदान पर रही लेकिन गुजरात के खिलाफ जीत के साथ उसने अपना अभियान समाप्त किया. 

मैच के बाद सिराज का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां कोई फैंस ने उनकी नाराजगी को टीम के भीतर के दबाव का संकेत बताया, वहीं कुछ ने कहा मैदान पर अपने ही टीम के खिलाड़ी के प्रति इस तरह का व्यवहार टीम के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget