एक्सप्लोरर

IPL: क्या RCB के कप्तान बने रहेंगे विराट कोहली? मैनेजमेंट ने दिया है यह जवाब

IPL: विराट कोहली लंबे वक्त से आरसीबी के कप्तान हैं. लेकिन उनकी अगुवाई में टीम अब तक एक बार भी चैंपियन बनने में कामयाब नहीं हो पाई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भी आरसीबी का खिताब जीतने का ख़वाब अधूरा ही रह गया. विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी आठवीं बार खिताब जीतने में कोशिश में कामयाब नहीं हो पाई. इसी वजह से विराट कोहली को आरसीबी के कप्तान के तौर पर हटाए जाने की मांग हो रही है. लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक आरसीबी का मैनेजमेंट विराट को कप्तान बनाए रखने के पक्ष में है.

एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके तुरंत बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाल गौतम गंभीर ने कोहली को आरसीबी की कप्तानी से हटाने की मांग की. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख माइक हेसन और कोच साइमन कैटिच ने विराट कोहली के साथ खड़े हैं.

कैटिच विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं. कैटिच ने कहा, ''लीडर की नज़र से देखें तो हम विराट कोहली के होने के चलते बहुत भाग्यशाली हैं. वह बहुत ही पेशेवर है और उसे खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त है.''

कोहली को दिया कामयाबी का श्रेय

इस सीजन में आरसीबी की कामयाबी का श्रेय कोच ने कप्तान कोहली को ही दिया है. उन्होंने कहा, ''कोहली टीम और युवा खिलाड़ियों खासकर देवदत्त पड्डीकल साथ काफी समय बिताते हैं. ऐसा नजरिया ज्यादा खिलाड़ियों में नहीं दिखता है. हमने प्रतियोगिता में भाग लिया और अंत तक सही तरीके से चुनौती पेश की. इसका ज्यादा श्रेय विराट को जाता है.''

कोहली ने इस आईपीएल के 15 मैचों में 121.35 की स्ट्राइक रेट से 450 से अधिक रन बनाए. वह हालांकि बीच के ओवरों में संघर्ष करते दिखे.

हेसन और कैटिच ने टीम की गेंदबाजी इकाई खासकर भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल की तारीफ की. दोनों ने पड्डीकल, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी जैसे भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की.

RCB की टीम में IPL के अगले सीजन के लिए होंगे बड़े बदलाव, डायरेक्टर ने किया एलान IPL 2020: विदाई के वक्त भावुक हुए क्रिस गेल, टीम को लेकर कही यह बड़ी बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget