एक्सप्लोरर

IPL Most Wicket Takers: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज कौन हैं? देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल में जहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, वहीं कुछ गेंदबाजों ने अपनी सटीकता और विविधता से इतिहास रच दिया है. जानिए उन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने IPL में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लिए है.

Indian Premier League: आईपीएल में बल्लेबाजी को लेकर जितनी चर्चा होती है, उतनी ही तारीफ गेंदबाजों की भी बनती है जिन्होंने अपने कौशल, सटीकता और धैर्य से टी20 के खेल में संतुलन बनाए रखा है. इन गेंदबाजों ने सालों तक टी20 क्रिकेट के इस सबसे लोकप्रिय मंच पर अपनी छाप छोड़ी है और लगातार विकेट निकालकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. आइए नजर डालते हैं उन पांच दिग्गज गेंदबाजों पर जिन्होंने आईपीएल के अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक लगातार अपने खेल में निखार लाया है. चहल ने कुल 174 मैचों में 221 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5 विकेट पर 40 रन का रहा है और उनका इकॉनमी रेट 7.96 का है. उन्होंने 149 मैचों में 195 विकेट तक का आंकड़ा पार किया था, जो एक समय तक एक बड़ा रिकॉर्ड था.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अपनी जगह स्विंग और डेथ ओवर की यॉर्कर गेंदों से बनाई है. वो अब तक दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं और अब तक 190 मैचों में 198 विकेट ले चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 19 रन का रहा है. उनके शांत स्वभाव और गेंद पर पकड़ ने उन्हें टी20 के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक बना दिया है.

सुनील नरेन 

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सालों तक मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है. उनकी मिस्ट्री स्पिन ने बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया है. अब तक उन्होंने 192 मैचों में 189 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट फिगर 5/19 का रहा है और उनका इकॉनमी रेट मात्र 6.79 है, जो इस फॉर्मेट में बेहद प्रभावशाली है.

पीयूष चावला 

आईपीएल के पहले सीजन से ही सक्रिय पीयूष चावला ने स्पिन गेंदबाजी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट हासिल किए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 17 रन का रहा है. चावला ने हर उस टीम के लिए उपयोगिता साबित की है जिसके लिए वे खेले हैं.

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन, जो भारत के सबसे चतुर स्पिनरों में से एक माने जाते हैं, ने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाया है. उन्होंने अब तक 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट लेकर 34 रन का रहा है. उनकी ऑफ स्पिन और विविध गेंदें उन्हें हर टीम का प्रमुख हथियार बनाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget