एक्सप्लोरर

IPL 2024: 55 मैच खत्म, लेकिन किसी टीम ने प्लेऑफ में नहीं किया क्वालीफाई, जानें किस-किस के पास है मौका

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 में 55 मैच बीत चुके हैं और लीग स्टेज में केवल 15 मुकाबले बाकी हैं. जानिए अभी तक किन टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका है.

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. सभी टीम कम से कम 10 मैच खेल चुकी हैं और ऐसे में प्लेऑफ की रेस बेहद दिलचस्प बनती जा रही है. सीजन में 55 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और लीग स्टेज में केवल 15 मैच बाकी रह गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अभी 16 अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर विराजमान गुजरात टाइटंस के 8 अंक हैं. इतने मुकाबले पूरे होने के बावजूद प्लेऑफ को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. आइए जानते हैं कि अभी किन टीमों के पास प्लेऑफ में जाने का मौका है.

इन टीमों के पास क्वालीफाई करने की अधिक संभावना

KKR अभी 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है और बाकी 3 मैचों में एक जीत कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचा देगी. अगर KKR अगले तीनों मैच हार भी जाती है तो बेहतर नेट रन-रेट होने के चलते टीम टॉप-4 में बनी रह सकती है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के साथ भी ऐसी ही स्थिति है. संजू सैमसन की सेना अगले 4 मैचों में से एक मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी. इस बीच CSK के अभी 12 अंक हैं और उनके 3 मैच बाकी हैं और चेन्नई सभी मैच जीतकर टॉप-4 में जगह पक्की कर लेगी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स केवल 1 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में जा सकती है। ऐसी स्थिति में आने पर चेन्नई को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा. चेन्नई की तरह SRH के भी 12 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन-रेट के कारण हैदराबाद को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे.

अगर-मगर के फेर में फंसी टीमें

LSG के अभी 12 अंक हैं और उनके 3 मैच बाकी हैं. लखनऊ को क्वालीफाई करने के लिए अपने तीनों मैच जीतने होंगे, क्योंकि टीम का नेट रन-रेट काफी कमजोर है. दिल्ली कैपिटल्स के 3 मैच बाकी हैं और तीनों में जीत दर्ज करने पर उसके 16 अंक हो जाएंगे. ये तीनों मैच दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण हैं और एक मैच हारने पर भी DC अगर-मगर के फेर में फंस सकती है.

4 टीम बाहर होने की कगार पर

4 टीम ऐसी भी हैं, जो आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं. RCB, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के अभी 8 अंक हैं. अगर बेंगलुरु, गुजरात और पंजाब अपने सभी मैच भी जीतती हैं तब भी उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा. ये 3 टीम एक मैच हारते हु टॉप-4 की रेस से बाहर हो जाएंगी. वहीं मुंबई इंडियंस के केवल 2 मैच बाकी हैं और टीम अभी से अगर-मगर के फेर में फंसी है. दोनों मैच जीतने पर भी मुंबई को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल है.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL प्लेऑफ में खेलेंगे या नहीं? जानिए BCCI और ECB के बीच क्या हुई बात

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget