एक्सप्लोरर

IPL 2020: पंत के खराब प्रदर्शन पर भड़के पूर्व कोच, इस बात को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2020: आईपीएल के 13वें सीजन में रिषभ पंत उम्मीदों के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं. पंत का स्ट्राइक रेट भी इस सीजन में निराशाजनक रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया है. पंत का स्ट्राइक रेट भी इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. अब तक पंत ने आईपीएल-13 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैचों में 30.44 की औसत से अब तक 274 रन बनाए हैं और इसमें उनका स्ट्राइक रेट भी 112.29 का ही रहा है. पूर्व कोच टॉम मूडी ने रिषभ पंत के खराब प्रदर्शन के लिए उनकी फिटनेस को जिम्मेदार ठहराया है.

आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी का मानना है कि पंत जिस स्थिति में आईपीएल शुरू होने से पहले यूएई पहुंचे थे वह बहुत अच्छी नहीं थी. मूडी का कहना है कि पंत खराब फिटनेस की वजह से आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

मूडी ने कहा, "पंत जिस स्थिति में यूएई पहुंचे वह बहुत अच्छी नहीं थी, क्योंकि फिटनेस के लिहाज से यह काफी खराब थी. मेरी समझ के मुताबिक जिस स्थिति में उन्हें होना चाहिए था, वह उस स्थिति में नहीं हैं. "

मूडी ने कहा है इस दौर में खिलाड़ी फिटनेस को लेकर कोई बहाना नहीं बना सकते हैं. उन्होंने कहा, " मैं इस बात को मानता हूं कि हर कोई लॉकडाउन में था और कुछ चुनौतियां इस दौरान रहीं, लेकिन मेरे हिसाब से कोई भी बहाना नहीं चल सकता. हम 70 या 80 के दशक में नहीं खेल रहे हैं. "

विराट को बताया रोल मॉडल

55 वर्षीय मूडी ने मूडी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उदाहरण देते हुए बताया कि बाकी खिलाड़ियों को फिटनेस के बारे में उनसे सीखना चाहिए. मूडी ने कहा, "जब तैयारी की बात आती है तो भारतीय टीम में विराट कोहली जैसा रोल मॉडल है और इसलिए बहाने के लिए कोई जगह नहीं है. मेरे ख्याल से पंत का न चलना न सिर्फ शारीरिक तौर पर, बल्कि मानसिक तौर पर भी आपकी लय खराब करता है और फिर वह चोटिल हो जाते है."

पंत को खराब फिटनेस और प्रदर्शन का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर लिमिटिड ओवर्स टीम में पंत का चयन नहीं हुआ है. इसके अलावा वह चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए थे.

IPL 2020: केकेआर की उम्मीदें बरकरार, जानें कौन सी टीमें बना सकती हैं प्लेऑफ में जगह

IPL 2020: हार के बाद फूटा स्मिथ का गुस्सा, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Schedule: आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 के पहले ही मैच का बदलेगा वेन्यू? जानिए RCB vs SRH मैच को लेकर क्यों फंसा पेंच 
IPL 2026 से पहले 'फिक्सिंग' से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड
IPL 2026 से पहले 'फिक्सिंग' से क्रिकेट जगत में हलचल, KKR का पूर्व खिलाड़ी हुआ सस्पेंड
IPL 2026 के टिकट कहां और कैसे कर सकेंगे बुक, जानें कब से शुरू होगी बिक्री
IPL 2026 के टिकट कहां और कैसे कर सकेंगे बुक, जानें कब से शुरू होगी बिक्री

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget