एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली पर मिली जीत से वार्नर की खुशी का ठिकाना नहीं, किया है यह बड़ा दावा

IPL 2020: डेविड वार्नर ने अपने बर्थडे पर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बाकी बचे मैचों को लेकर कप्तान ने बड़ा दावा किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एकतरफा मुकाबले में 88 रन से मात दी. हैदराबाद के लिए इस जीत के हीरो कप्तान डेविड वार्नर रहे जिन्होंने 66 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. वार्नर ने कहा है कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी.

डेविड वार्नर ने कहा कि अगले दो मैचों में भी उनका लक्ष्य बड़े स्कोर बनाने का होगा ताकि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रही. उन्होंने कहा, ''हम टॉस जीतने पर भी पहले बल्लेबाजी ही चुनते. हमें उनके तेज गेंदबाजों को निशाना बनाना था. जॉनी बेयरस्टॉ को बाहर रखने का फैसला कठिन था लेकिन हमें लगा कि चौथे नंबर पर केन विलियमसन की जरूरत है.''

डेविड वार्नर ने 87 रन बनाने वाले रिधिमान साहा की जमकर तारीफ की. कप्तान ने कहा, ''पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट कमाल का है. उसे ग्रोइन में चोट लगी है. विजय शंकर की चोट के बारे में अभी पता नहीं चला है.''

डेविड वार्नर राशिद खान के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं. वार्नर ने कहा, '' राशिद में विकेट लेने और किफायती गेंदबाजी दोनों की खूबी है. हमें शारजाह में दो मैच और खेलने हैं. अगर हम इसी तरह 220 रन बना सके तो कौन जानता है कि हम प्लेआफ में पहुंच जायें.''

प्लेऑफ की राह है मुश्किल

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. दिल्ली की टीम इस मुकाबले में कहीं भी दिखाई नहीं दी और 19 ओवर में 131 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

सनराइजर्स हैदराबाद की यह टूर्नामेंट में पांचवी जीत है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा.

IPL 2020: 26 पारियों के बाद पहली बार विकेट लेने से चूके रबाडा, रिकॉर्ड रहा है बेहद ही शानदार

IPL 2020: हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दिल्ली पर बाहर होने का खतरा मंडराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget