एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: इन खिलाड़ियों को मिली 10 करोड़ से ज्यादा की रकम, ईशान किशन रहे सबसे महंगे

IPL Mega Auction 2022: इस बार आईपीएल की ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ियों पर काफी पैसा खर्च किया है. जबकि कई दिग्गज खिलाड़ियों को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला.

IPL Auction 2022 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के लिए मेगा नीलामी (Mega Auction) बेंगलुरु में चल रही है. नीलामी के पहले दिन कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई और उन पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा खर्च किया. हैरानी वाली बात रही कि कई दिग्गजों की या तो कीमत बहुत कम रही या उन्हें किसी ने खरीदा ही नहीं. आज आपको पहले दिन सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं.

1. युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदकर नया रिकॉर्ड बना दिया. वे आईपीएल इतिहास में खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. ईशान किशन पिछले कई सीजन से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं. मेगा ऑक्शन के पहले दिन वह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.

2. तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वे नीलामी के पहले दिन खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.

3. श्रेयस अय्यर नीलामी के पहले दिन बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. अय्यर को कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

4. श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा (Wanindu Hasaranga) के नाम नीलामी में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. मेगा ऑक्शन में हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं.

5. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. पूरन के टीम में शामिल होने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी.

6. युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. वे पहले भी इसी टीम के साथ जुड़े हुए थे.

7. ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया. वे पिछले सीजन तक चेन्नई की तरफ से खेले थे.

8. युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है. पिछली बार वे केकेआर की तरफ से खेले थे.

9. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इस बार 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है.

10. आवेश खान को लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. 

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022: शाहरुख खान से लेकर राहुल त्रिपाठी तक, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर हुई जमकर पैसों की बारिश

IPL Auction 2022: नाम बड़े और दर्शन छोटे...वो खिलाड़ी जिन्हें उम्मीद को मुताबिक नहीं मिला पैसा, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shubman Gill Fined: 12 लाख का फाइन... गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? जानिए
12 लाख का फाइन... गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? जानिए
IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से गुजरात ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी
IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से गुजरात ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी
DC vs GT: शुभमन गिल की गलती पर आग बबूला हुए आशीष नेहरा, गुस्से में चिल्लाए; वीडियो हुआ वायरल
शुभमन गिल की गलती पर आग बबूला हुए आशीष नेहरा, गुस्से में चिल्लाए; वीडियो हुआ वायरल
DC vs GT Highlights: दो गेंद में चाहिए थे सिर्फ 2 रन, फिर भी हार गई दिल्ली, गुजरात ने जबड़े से छीनी जीत
दो गेंद में चाहिए थे सिर्फ 2 रन, फिर भी हार गई दिल्ली, गुजरात ने जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज खुला, फिर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, कहीं हो न जाए धमाका, ईरान ने बदल दिए जहाजों के रूट
हॉर्मुज खुला, फिर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, कहीं हो न जाए धमाका, ईरान ने बदल दिए जहाजों के रूट
बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से गुजरात ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी
IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से गुजरात ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी
'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान वामिका गब्बी ने राजपाल यादव को किया था इग्नोर? एक्टर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच
वामिका गब्बी ने राजपाल यादव को किया था इग्नोर? एक्टर ने अब बताया सारा सच
Lung Cancer New Treatment: लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक
लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक
NPS Trust Recruitment 2026: एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
Embed widget