एक्सप्लोरर

रायडू ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया किस वजह से हुआ फायदा

रायडू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की जीत की नींव रखते हुए 71 रन की शानदार पारी खेली

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. सीएसके की जीत में पिछले साल वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूकने वाले खिलाड़ी अंबाती रायडू ने अहम भूमिका निभाई. अंबाती रायडू ने कहा है कि टीम ने यूएई आने से पहले चेन्नई में अभ्यास किया था जिससे टीम को मदद मिली.

रायडू ने 48 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली और फाफ डु प्लेसिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े. यह साझेदारी तब हुई जब टीम ने अपने दो विकेट महज छह रनों पर ही खो दिए थे. रायडू को अपनी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

रायडू ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए लॉकडाउन एक ब्रेक जैसा था. रायडू ने कहा, "हम ट्रेनिंग कर रहे थे और यह रुक कर दोबारा शुरू करने जैसा था. लीग के स्थगित होने से पहले भी हम अभ्यास कर रहे थे."

रायडू ने कहा, "पिच नई गेंद से कुछ हरकतें कर रही थी लेकिन एक बार ओस आई तो बल्लेबाजी आसान हो गई. हम सिर्फ वहां टिके रहना चाहते थे. हमने चेन्नई में अभ्यास किया और इससे हमें काफी मदद मिली और इसके बाद दुबई में भी हमने अभ्यास किया. हम काफी खुश हैं."

बता दें कि सीएसके ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले दो ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए थे. लेकिन रायडू और डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. रायडू ने पिछले साल वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था. हालांकि इस एलान के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना संन्यास का फैसला वापस ले लिया.

Explainer: IPL से कैसे होती है बीसीसीआई को हर साल हजारों करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget