एक्सप्लोरर

DC vs MI मैच में अंपायर ने क्यों चेक किया हार्दिक पांड्या का बैट? जानिए वजह

Hardik Pandya: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए तो अंपायर ने एक खास चीज से हार्दिक पांड्या के बैट को चेक किया. अगर कुछ गलती होती तो हार्दिक बुरे फंसते.

IPL 2025: हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब बल्लेबाजी करने आए तब अंपायर ने एक खास चीज से उनके बैट की जांच की. अंपायर द्वारा बैट चेक करने के बाद ही हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर सके. लेकिन ऐसा क्यों और किसलिए? चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए. रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए, रयान रिकेल्टन ने 25 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 40 और तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली. सूर्या के रूप में मुंबई को तीसरा झटका 135 के स्कोर पर लगा, इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बैटिंग करने आए.

अंपायर ने क्यों चेक किया हार्दिक पांड्या का बैट?

हार्दिक जब बल्लेबाजी के लिए आए तो अंपायर ने जांच की कि उनके बैट का आकार आईपीएल के नियमों के अनुसार है या नहीं. अगर ऐसा नहीं होता तो उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाती. नियमों के अनुसार बैट की चौड़ाई 4.25 इंच (या 10.8 सेंटीमीटर) से अधिक नहीं होनी चाहिए. किनारा 1.56 इंच (या 4.0 सेंटीमीटर) और गहराई 2.64 इंच (6.7 सेंटीमीटर) तक होनी चाहिए. अंपायर एक औजार में से बैट को होकर गुजारकर जांचते हैं कि बैट इन निर्देशों के अनुसार है या नहीं.

आईपीएल में बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं. अंपायर इस नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं. अंपायर जांचते हैं कि कहीं बल्लेबाज नियमों के विरुद्ध जाकर अनुचित लाभ तो नहीं उठा रहे. कहीं बल्लेबाज अधिक चौड़े या मोटे बैट का इस्तमाल तो नहीं कर रहे.

वैसे हार्दिक पांड्या पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके बैट को अंपायर ने इस तरह मैदान में चेक किया है. उनसे पहले रविवार को खेले गए पहले मैच में फिल साल्ट और शिमरोन हेटमायर के बैट को भी अंपायर ने जांचा था.

DC vs MI मैच का हाल

205 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 193 रनों पर ढेर हो गई, हालांकि जब तक करुण नायर (89) बल्लेबाजी कर रहे थे मुंबई इंडियंस मैच में पिछड़ी हुई थी. उनके आउट होने के बाद मुंबई मैच में फिर हावी हो गई. करण शर्मा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. ये मुंबई की दूसरी जीत और दिल्ली की इस सीजन पहली हार है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget