एक्सप्लोरर

LSG vs GT मैच में दो बल्लेबाजों के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, जानें 26 मैच के बाद क्या है ताजा अपडेट

Orange Cap in IPL 2025: शनिवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया. इस मैच में 2 खिलाड़ियों के सिर पर ऑरेंज कैप सजी.

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस द्वारा मिले 181 रनों के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम ओवर में हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. निकोलस पूरन (61), ऐडन मार्क्रम (58) ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया, जिससे लक्ष्य आसान बन गया. इस मैच से पहले निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप थी लेकिन पहली पारी में गुजरात टाइटंस प्लेयर साई सुदर्शन ने इस कैप पर अपना कब्ज़ा जमाया. इस मैच में 2 खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पहनी.

शनिवार को खेले गए मैच से पहले निकोलस पूरन के नाम 5 पारियों में 228 रन थे. साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर थे, लेकिन पहली पारी में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप हासिल की. सुदर्शन ने गिल के साथ मिलकर 120 रनों की साझेदारी की. उन्होंने 37 गेंदों में 56 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 7 चौके जड़े. इस पारी के बाद उनके पास ऑरेंज कैप आ गई थी.

निकोलस पूरन ने कुछ घंटों में वापस ली ऑरेंज कैप

हालांकि ये ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास कुछ देर के लिए ही रही, क्योंकि दूसरी पारी में निकोलस पूरन ने एक और विस्फोटक अर्धशतक जड़कर ये कैप वापस हासिल कर ली. पूरन ने 34 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 61 रन बनाए. पूरन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा था. ये पूरन का इस सीजन 5वां अर्धशतक है, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 करोड़ रूपये में रिटेन किया था.

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (26 मैचों के बाद)

निकोलस पूरन (LSG)

  • मैच- 6
  • रन- 349
  • सर्वाधिक स्कोर- 87*
  • स्ट्राइक रेट- 215.43

साई सुदर्शन (GT)

  • मैच- 6
  • रन- 329
  • सर्वाधिक स्कोर- 82
  • स्ट्राइक रेट- 151.61 

मिशेल मार्श (LSG)

  • मैच- 5
  • रन- 265
  • सर्वाधिक स्कोर- 81
  • स्ट्राइक रेट- 180.27 

जोस बटलर (GT)

  • मैच- 6
  • रन- 218
  • सर्वाधिक स्कोर- 73
  • स्ट्राइक रेट- 157.97

शुभमन गिल (GT)

  • मैच- 6
  • रन- 208
  • सर्वाधिक स्कोर- 61
  • स्ट्राइक रेट- 149.64 

अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची LSG

इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. ये लखनऊ की इस सीजन 6 में से चौथी जीत है. जबकि गुजरात टाइटंस का नंबर 1 का ताज छिन गया है, वह पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गई है. ये टीम की 6 मैचों में दूसरी हार थी. दिल्ली कैपिटल्स अब पहले नंबर पर आ गई है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget