एक्सप्लोरर

IPL 2025 के शेड्यूल में होगा बदलाव! शिफ्ट हो सकता है 6 अप्रैल को होने वाला KKR vs LSG मैच, जानें क्या है वजह

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है. अब खबर है कि इसमें होने वाले KKR vs LSG मैच का शेड्यूल बदल सकता है. इसके पीछे की वजह भी सामने आ रही है.

Indian Premier League: आईपीएल का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम पर होगा. ये कोलकाता का होम ग्राउंड है. बीसीसीआई पूरे शेड्यूल, हर मैच की डिटेल जारी कर चुका है. लेकिन अब खबर आ रही है कि ईडन गार्डन पर 6 अप्रैल होने वाले कोलकाता बनाम लखनऊ (KKR vs LSG) मैच को शिफ्ट किया जा सकता है. इसके पीछे की बड़ी वजह भी सामने आ रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगा. उसने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल आईपीएल खिताब जीता था. हालांकि अय्यर इस बार टीम में नहीं हैं. केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान बनाया है. सभी टीमों का शेड्यूल आ चुका है. लेकिन इसमें केकेआर का के ग्राउंड पर होने वाले एक मैच को लेकर संशय बना हुआ है, उसे शिफ्ट किया जा सकता है. 6 अप्रैल को होने वाला KKR vs LSG मैच रामनवमी के त्यौहार से जुड़ी सुरक्षा के कारण रिशेड्यूल हो सकता है. 

सुरक्षा चिंताओं ने KKR vs LSG मैच हो सकता है रिशेड्यूल

6 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी, जो हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है. इस त्यौहार में कोलकाता में बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने मैच और एक साथ होने वाले धार्मिक आयोजनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने पर चिंता व्यक्त की है. यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल को इस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा है. 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर के मैच को इसी तरह की चिंताओं के कारण रिशेड्यूल करना पड़ा था.

बीसीसीआई और सीएबी ढूंढ रहे हैं समाधान

रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने मदद के लिए पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से संपर्क किया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि संभावित समाधान तलाशने के लिए पुलिस के साथ चर्चा की जाएगी. वेन्यू बदलने या तारीख बदलने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन कोई भी विकल्प सीधा नहीं है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget