एक्सप्लोरर

इस खास शतक से एक हिट दूर हैं शुभमन गिल, RCB vs GT मैच में हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

RCB vs GT, IPL 2025: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का आमना सामना होगा. इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल छक्कों का शतक लगाने से एक हिट दूर हैं.

RCB vs GT IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच नंबर 14 आज (बुधवार) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच  खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, उन्हें सिर्फ एक सिक्स लगाना है.

2018 से आईपीएल खेल रहे शुभमन गिल ने आईपीएल में अभी तक 105 मैच खेले हैं, आज (RCB vs GT) उनका 106वां मैच होगा. इसमें उन्होंने 3287 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने 316 चौके लगाए हैं और छक्कों के शतक से सिर्फ 1 हिट दूर हैं. 

शुभमन गिल 100 छक्कों से एक हिट दूर

शुभमन गिल ने आईपीएल में अभी तक 99 छक्के लगाए हैं. छक्कों का शतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक छक्का लगाना है, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है और यहां गिल एक नहीं कई छक्के लगा सकते हैं. वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले 39वें बल्लेबाज होंगे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल का नाम हैं, जिन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं. 

बेंगलुरु बनाम गुजरात हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 5 मैच हुए हैं. इनमें से 3 बार आरसीबी ने मुंबई को हराया है और 2 बार गुजरात ने बाजी मारी है. आरसीबी का गुजरात के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 206 रनों का है. आरसीबी के सामने गुजरात का सबसे बड़ा टोटल 200 रनों का है.

थोड़ा सा नर्वस हूं- मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला मोहम्मद सिराज के लिए भी खास है, वह 7 सालों तक आरसीबी के लिए खेले और आज पहली बार उन्ही के सामने खेलेंगे. मैच से पहले तेज गेंदबाज ने कहा कि वह थोड़ा नर्वस हैं क्योंकि पहली बार उनके सामने खेलेंगे. उन्होंने कहा, "ये थोड़ा भावुक क्षण है, जब हाथ में गेंद आती है तो अपने आप वो चीज आ ही जाती है. ये वाले मैच के लिए बहुत ही ज्यादा रोमांचित हूं, काफी सालों से इसी टीम के लिए खेल रहा हूं और आज उनके खिलाफ खेलूंगा."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget