एक्सप्लोरर

क्वालीफायर-2 वाले वेन्यू पर ही खेला जाएगा IPL फाइनल, बारिश आएगी या नहीं; कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह वही जगह है जहां मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा क्वालीफायर खेला गया.

IPL 2025 Final Weather Report: भारत-पाक तनाव के बीच जब IPL 2025 का नया शेड्यूल आया, उसमें फाइनल मैच की तारीख 25 मई से बढ़ाकर 3 जून कर दी गई थी. वहीं फाइनल के वेन्यू को बदल कर ईडन गार्डन्स (कोलकाता) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) कर दिया गया था. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर-2 मैच भी इसी मैदान में खेला गया, जो बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ. चूंकि फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा, इसलिए जान लेते हैं कि खिताबी मुकाबले के दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

फाइनल में कैसा रहेगा मौसम?

RCB ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया था. फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाना है. एक्यूवेदर के मुताबिक 3 जून को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, वहीं शाम के समय सिर्फ 3 प्रतिशत बारिश की संभावना है. हालांकि दिन में बारिश की काफी अधिक संभावना जताई गई है. शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन कम ही संभावना है कि फाइनल मैच में बारिश दखल देगी.

देरी से शुरू हुआ पंजाब-मुंबई मैच

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही बारिश आ गई. इस कारण मैच करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन BCCI के नए नियमों के कारण ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई.

ऐसे ही नियम फाइनल मैच पर भी लागू होंगे. बता दें कि BCCI ने प्लेऑफ मैचों के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया था. इसका मतलब बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाता है तो 9:30 बजे मैच शुरू होने पर भी ओवरों में कटौती नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

इस क्रिकेटर की पत्नी है BJP में बड़ी नेता, PM मोदी के कदम से कदम मिलाकर करती है काम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget