एक्सप्लोरर

IPL 2025 Retention Rule: आईपीएल रिटेंशन नियमों को लेकर आया बड़ा अपडेट, बीसीसीआई जल्द ही करेगी खुलासा

IPL 2025 Latest Update: बीसीसीआई आईपीएल 2025 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर जल्द ही नियम पर अपडेट देगी. लेकिन इसको लेकर देरी हो सकती है.

IPL 2025 Retention Rule Update: आईपीएल 2025 से पहले नए रिटेंशन नियम आ जाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सितंबर के आखिरी हफ्ते में इसकी घोषणा कर सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन रूल्स के आने में देरी हो सकती है. सितंबर के आखिरी हफ्ते में बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग है. यह बैंगलुरु में आयोजित होगा. इसी के आसपास नए नियम घोषित हो सकते हैं. लेकिन फिलहाल फ्रेंचाइजी को इंतजार करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है.

रिटेंशन रूल्स को लेकर नया अपडेट आया है. क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक 29 सितंबर को बैंगलुर में बीसीसीआई की सालाना मीटिंग होनी है. इसी के आसपास रिटेंशन नियमों की घोषणा हो सकती है. हालांकि आईपीएल पॉलिसी और इसके बीच किसी तरह का लिंक नहीं है. इसको लेकर अभी कम से कम 10 दिन और लग सकते हैं. बीसीसीआई नए नियमों की घोषणा अगस्त के आखिरी में करने वाली थी. लेकिन डेट आगे बढ़ा दी गई. 

कब तक रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की आएगी लिस्ट -

बीसीसीआई के पॉलिसी की घोषणा करने के बाद टीमें अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट पर काम करेंगी. लिहाजा वे 15 नवंबर तक इसको लेकर फैसला कर सकती हैं. इसके बाद दिसंबर में मेगा ऑक्शन का आयोजन हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. बीसीसीआई ने बीते दिनों टीम के मालिकों के साथ मीटिंग भी की थी. 

कई सीनियर प्लेयर्स की बदल जाएगी टीम -

आईपीएल टीमें कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगी. ऐसी स्थिति में कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा. इस स्थिति में कई सीनियर प्लेयर्स की टीमें बदल जाएंगी. रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों की चर्चा है. मुंबई इंडियंस में पिछले साल कई बड़े बदलाव हुए थे. उसका असर इस सीजन पर भी दिख सकता है.

यह भी पढ़ें : Photos: डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा बिखरेंगे जलवा, क्वालीफाई नहीं कर पाए पाकिस्तान के अरशद नदीम, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget