एक्सप्लोरर

RR vs RCB: कोहली-बटलर के शतक से एक ही मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड, जयपुर को याद रहेगा मैच

RR vs RCB: आईपीएल के 19वें मैच में रिकॉर्ड्स की जमकर बारिश हुई. कोहली के शतक पर बटलर का शतक भारी पड़ गया. आरआर ने यह मैच 6 विकेट से जीता. लेकिन इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे भी.

RR vs RCB: आईपीएल 2024 का 19वां मैच पैसा वसूल होने के साथ-साथ काफी शानदार भी था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने थे. मैच में फैंस ने जहां चौकों-छक्कों की बारिश देखी तो वहीं कई रिकॉर्ड भी टूटते और बनते हुए देखे. इस मैच में बटलर का शतक कोहली के शतक पर भारी पड़ा. आरआर ने यह मैच आरसीबी से छीन लिया. ये एक ऐसा मैच भी बन गया जहां एक साथ कई रिकॉर्ड बने और टूटे.

पहला रिकॉर्ड: आईपीएल में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन
संजू सैमसन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. लेकिन अब जोस बटलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल हो गए हैं. संजू सैमसन ने अब तक आरआर के लिए 128 मैच खेलते हुए 3389 रन बनाए हैं. वहीं जोस बटलर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 100 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने आरआर के लिए 76 मैचों में 2831 रन बनाए हैं.

दूसरा रिकॉर्ड: 100वें मैच में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जोस बटलर
जोस बटलर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 100 मैच खेले हैं. बटलर ने अपने 100वें मैच में शतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अपने 100वें मैच में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा केएल राहुन ने किया था.

तीसरा रिकॉर्ड: विराट कोहली बने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली ने आईपीएल में एक रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सुरेश रैना के 109 कैच लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब विराट के हाथ में 110 कैच हो गए हैं.

चौथा रिकॉर्ड: आईपीएल का सबसे धीमा शतक
आरआर बनाम आरसीबी के इस मैच में विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है. उन्होंने संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास का सबसे धीमा शतक जड़ा है. विराट ने यह शतक 67 गेंदों में लगाया. इससे पहले मनीष पांडे ने भी 67 गेंदों में शतक लगाया था. 

पांचवां रिकॉर्ड: सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं. उन्होंने आरआर के खिलाफ अपना 8वां शतक लगाया. अब दूसरे नंबर पर 6 शतक के साथ क्रिस गेल हैं, तो वहीं तीसरे नंबर पर 6 सेंचुरी से साथ जोस बटलर हैं.

छठा रिकॉर्ड: एक मैच में दो सेंचुरी
आरआर बनाम आरसीबी का यह मैच उस लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसमें एक मैच में दो शतक लगे हैं. इस मैच में विराट और बटलर ने शतक जड़ा था.

  1. 2016, आरसीबी बनाम गुजरात लायंस, विराट कोहली (109) और एबी डिविलियर्स (129)
  2. 2019 एसआरएच बनाम आसीबी, डेविड वार्नर (100) और जॉनी बेयरस्टो (114)
  3. 2023, एसआरएच बनाम आरसीबी, हेनरिक क्लासेन (104) और विराट कोहली (100)
  4. 2023, आरसीबी बनाम जीटी, विराट कोहली (101) और शुबमन गिल (104)
  5. 2024, आरआर बनाम आरसीबी, विराट कोहली (113) और जोस बटलर (100)

यह भी पढ़ें : 18 साल की उम्र में अर्धशतक जड़ बना दिया रिकॉर्ड, जानिए कौन है ये युवा बल्लेबाज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget