एक्सप्लोरर

IPL 2024: पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हुए मयंक यादव, जानें टॉप पर किसका है कब्जा

IPL 2024: आईपीएल 2024 में भी एक खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहा है. वो नाम है मयंक यादव. मयंक अपनी तेज गेंद से विरोधी टीम के पसीने छुड़ा रहे हैं. जानिए मयंक यादव पर्पल कैप की रेस में किस पोजीशन पर हैं.

IPL 2024 Purple Cap: चौकों और छक्कों के इस टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों की भी खूब चर्चा हो रही है. चर्चा है एक ऐसे युवा गेंदबाज की जिसने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए हैं. यहां हम बात कर रहे हैं लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव की. जिन्होंने अभी तक आईपीएल में सिर्फ दो ही मैच खेले हैं. और पर्पल कैप की रेस में भी अपनी जगह बना ली है. इन दो मैचों में उन्होंने अपना ही गेंदबाजी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

पर्पल कैप की दौड़ में हैं मयंक यादव?
मयंक यादव अपनी बॉलिंग की स्पीड का खूब जलवा दिखा रहे हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पर्पल कैप लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. मयंक ने आईपीएल 2024 में अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं. इन दोनों मैचों में उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की है. मयंक ने अब तक 41 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में उन्होंने दूसरे पोजीशन पर अपनी जगह बना ली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

जानिए पर्पल कैप की रेस में कौन है टॉप पर?
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 3 मैचों में 106 रन देकर 7 विकेट लिए हैं. इस स्टैट्स के साथ मुस्ताफिजुर रहमान पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं. इसके बाद नाम आता है मयंक यादव का. मयंक यादव के बाद तीसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल का नाम आता है. चहल ने अब तक तीन मैचों में 55 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. तो चौथे नंबर पर हैं मोहित शर्मा. मोहित ने तीन मैचों में 93 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद ने तीन मैचों में 88 रन देकर 5 विकेट लिए हैं. इसके साथ ही खलील अब पांचवें नंबर पर हैं.

मयंक यादव ने अपना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
21 साल के मयंक यादव अपने डेब्यू मैच से ही खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी. मयंक ने अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. अब मयंक यादव ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अपने दूसरे मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. जो आईपीएल 2024 में अब तक की सबसे तेज गेंद है.

यह भी पढ़ें : LSG vs PBKS: मयंक यादव की रफ्तार के फैन हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें लखनऊ के बॉलर को लेकर किसे किया मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget