एक्सप्लोरर

MI vs LSG: वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला, लखनऊ जीती तो जानें प्लेऑफ के समीकरण पर क्या होगा असर

IPL 2024 Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है. लखनऊ की बात करें तो फिलहाल उसके पास 12 पॉइंट्स हैं.

IPL 2024 Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शुक्रवार शाम वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है. लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग नहीं है. हालांकि टीम अभी तक आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई है. लेकिन अगर वह मुंबई के खिलाफ जीत जाती है तो इसका प्लेऑफ पर क्या असर होगा? यह सवाल आपके मन में आ सकता है. अगर लखनऊ जीत भी जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमिकन है.

लखनऊ ने आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच गंवाया था. लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार तीन मैच जीते. वहीं अगर उसके पिछले तीन मैच देखें तो हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ ने 13 मैच खेले हैं और 7 में हार का सामना किया है. उसने 6 मैच जीते हैं. लखनऊ के पास 12 पॉइंट्स हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस है.

अगर मुंबई के खिलाफ जीती लखनऊ तो प्लेऑफ पर क्या होगा असर

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई के खिलाफ जीत जाती है तो भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमिकन है. अगर लखनऊ जीतती है तो उसके पास 14 पॉइंट्स होंगे. लेकिन नेट रन रेट की वजह से बाहर हो जाएगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 14 पॉइंट्स हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट भी माइनस में है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शनिवार शाम मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ की अगली टीम का पता चल जाएगा.

ये तीन टीमें पहले ही कर चुकी हैं क्वालीफाई -

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में तीन टीमें पहुंच चुकी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे पहले पहुंची. उसके पास 19 पॉइंट्स हैं. राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है. उसके पास 16 पॉइंट्स हैं. सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है. उसके पास 15 पॉइंट्स हैं.

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB Playoffs: एक जगह के दो दावेदार, बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो जानें किसे मिलेगी प्लेऑफ में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget