एक्सप्लोरर

RCB vs GT: चाय के बाद कॉफी शुरू की...इतने में लड़खड़ा गई बेंगलुरु, कार्तिक ने बताई दिलचस्प कहानी

Dinesh Karthik: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने बताया कि कैसे टीम गुजरात के खिलाफ एकदम से लड़खड़ा गई और उन्हें बैटिंग के लिए जाना पड़ा.

Dinesh Karthik On RCB Collapse: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में चौथी जीत गुजरात टाइटंस के खिलाफ दर्ज की. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच में बहुत जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए थे. टीम की इस लड़खड़ाती हुई स्थिति को विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने बड़े ही अच्छे से बयान करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने चाय के बाद कॉफी शुरू की और सोच रहे थे कि आज बैटिंग नहीं आए, लेकिन फिर अचानक से उन्हें पैड बांधने पड़े और बैटिंग के लिए जाना पड़ा. 

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने पहला विकेट छठे ओवर में 92 रन के स्कोर पर गंवाया था. लेकिन फिर टीम ने 11वें ओवर तक 117 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए. इस परिस्थिति को बयान करते हुए दिनेश कार्तिक ने बताया कि कैसे उनका चाय से कॉफी पीना दूभर हो गया और न चाहते हुए भी उन्हें बैटिंग के लिए जाना पड़ा. कार्तिक ने 12 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 21* रनों की पारी खेली थी. 

मैच के बाद कार्तिक ने बेंगलुरु के लड़खड़ाने की दिलचस्प कहानी बताते हुए कहा, "एक कप चाय के साथ शुरुआत की और फिर करीब चार ओवर के बाद मैंने पहली कैपुचिनो पी. मुझे लगा कि बैटिंग के लिए नहीं जाना होगा. मैंने पैड भी नहीं बांधे थे. मैं मानसिक रूप से भी तैयार नहीं था. मैं बस मज़े कर रहा था. फिर अचानक, चीज़ें हुईं और मुझे पैड बांधने पड़े. मुझे थोड़ी देर हो गई थी लेकिन फिर भी मैंने मैनेज कर लिया."

बेंगलुरु ने लगातार गुजरात को दूसरे मैच में हराया

बता दें बेंगलुरु और गुजरात के बीच लगातार दो मैच खेले गए. दोनों ही मैचों में आरसीबी ने गिल की कप्तानी वाली गुजरात को शिकस्त दी. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात 147 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने महज़ 13.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली. 

 

ये भी पढ़ें...

RCB vs GT: खराब बैटिंग ने गुजरात टाइटंस की लगाई लंका? जानें शुभमन गिल ने किसे ठहराया हार का ज़िम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget