एक्सप्लोरर

GT vs DC: ऐसी हो सकती है गुजरात और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन 

IPL 2024: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ अहम बातें.

IPL 2024 GT vs DC: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 32 में आज (17 अप्रैल, बुधवार) गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों के बीच यह भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. खस्ता हाल में मौजूद दिल्ली की टीम इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर अपने नाम करना चाहेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस मैच अपने नाम कर खुद को टॉप-4 के और करीब ले जाना चाहेगी. दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. 

मौजूदा वक़्त में दिल्ली 6 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 6 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानते हैं आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन क्या होगी. इसके अलावा मुकाबले में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा. 

पिच रिपोर्ट 

इस सीज़न नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं. शुरुआती दो मैचों में यहां की पिच कुछ स्लो दिखाई दी थी, लेकिन तीसरे मैच में जमकर रनों की बरसात हुई थी. तीसरे मुकाबले में 40 ओवर में कुल 399 रन बने थे. आज गुजरात और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मददगार साबित हो सकती है. हालांकि यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. इसके अलावा कटर्स और स्लोअर पर अच्छी पकड़ रखने वाले तेज़ गेंदबाज़ भी इस पिच से मदद हासिल कर सकते हैं. इस मैदान पर लाल और काली मिट्टी, दो तरह की पिचें हैं. काली मिट्टी वाली पिछ कुछ स्लो है. 

मैच प्रिडिक्शन

गुजरात टाइटंस ने अब तक सीज़न में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन खराब रहा है. मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा. इन सारी चीजों को मद्दे नज़र रखते हुए हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि आज के मैच में गुजरात की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर हावी दिख सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल. 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन.

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: गंभीर के आने से सुनील नरेन चमके, लेकिन रिंकू पर कैसे लग गया ग्रहण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget