एक्सप्लोरर

CSK vs RCB Match Prediction: चेन्नई और बेंगलुरु में किसकी होगी जीत, मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब 

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीज़न में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों में किसकी जीत होगी.

IPL 2024 CSK vs RCB Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आईपीएल 2024 की शुरुआत करेंगी. दोनों टीमें 22 मार्च, शुक्रवार को पहला मुकाबला खेल टूर्नामेंट का आगाज़ करेंगी. सीएसके और आरसीबी की भिड़ंत चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगी. चेन्नई पिछले सीज़न की चैंपियन है और आरसीबी 2023 के आईपीएल में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी. ऐसे में सभी के मन एक सवाल ज़रूर उठ रहा होगा कि दोनों में पहला मुकाबला कौन जीतेगा? तो हम आपको इसका जवाब देंगे. 

हेड टू हेड में चेन्नई है बहुत आगे

अगर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हेड टू हेड देखा जाएगा, तो सीएसके काफी आगे दिखाई देती है. अब तक दोनों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें चेन्नई ने 20 में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी ने 10 अपने नाम किए हैं. बाकी का एक मैच दोनों के बीच बेनतीजा रहा है. 

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां सीएसके का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड और शानदार है. चेपॉक में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें 7 बार चेन्नई और सिर्फ एक बार आरसीबी ने जीत अपने नाम की है. आरसीबी ने सिर्फ 2008 में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में इकलौता मुकाबला जीता था.

क्या कहता है मैच प्रीडिक्शन?

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले को लेकर हमारा प्रिडिक्शन मीटर तो यही कहता है कि चेन्नई की टीम बेंगलुरु पर हावी रहेगी. खासकर चेपॉक के मैदान पर आरसीबी लंबे वक़्त से सीएसके को नहीं हरा सकी और इस बार भी उनके लिए चेन्नई को हराना आसान नहीं होगा. 

चेन्नई की कप्तानी में हुआ बदलाव

गौरतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ घंटों पहले ही चेन्नई की टीम ने कप्तान के रूप में बड़ा बदलाव किया है. सीएसके ने धोनी की जगह आगामी सीज़न के लिए रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया है. ऐसे में देखना देखना दिलचस्प होगा कि गत विजेता चेन्नई की टीम गायकवाड़ की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: खूबसूरत शॉट्स से 3 साल बच्ची ने किया कायल, कवर ड्राइव ने तो लूट ली महफिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget