एक्सप्लोरर

IPL 2023: एबी डीविलियर्स भी हुए यशस्वी जायसवाल के फैन, बताया क्या है सबसे बड़ी खूबी

Yashasvi Jaiswal RR: एबी डीविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की है. डीविलियर्स ने कहा कि यशस्वी ने बहुत प्रभावित किया है.

Yashasvi Jaiswal Rajasthan Royals IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 625 रन बनाए. यशस्वी ने एक शतक भी लगाया. उनके प्रदर्शन को देखकर एबी डीविलियर्स भी फैन हो गए. हाल ही में डीविलियर्स ने कहा कि यशस्वी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. डीविलियर्स का कहना है कि यशस्वी के पास हर तरह के शॉट हैं, जो वे मैच के दौरान इस्तेमाल करते हैं.

यशस्वी ने इस सीजन के कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. डीविलियर्स इसी वजह से प्रभावित हुए. 'इंडिया टुडे' की एक खबर के मुताबिक डीविलियर्स ने कहा, ''यशस्वी जायसवाल युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास हर तरह के शॉट हैं. वे मैदान बहुत ही शांत तरीके से बैटिंग करते हैं, जो कि मुझे बहुत पसंद है. उनका गेंदबाजों के लिए आक्रामक अंदाज हमेशा कंट्रोल में लगता है. मुझे लगता है कि जायसवाल बहुत लंबी दूरी तक जाएंगे. उनके अंदर वे सारी बातें हैं, जो एक ग्रेट खिलाड़ी के अंदर होनी चाहिए.'' 

यशस्वी ने 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. वे अब तक कुल 37 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 1172 रन बनाए हैं. यशस्वी ने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 625 रन बनाए. जायसवाल ने 5 अर्धशतक और एक शतक लगाया है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 98 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

गौरतलब है कि यशस्वी को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला. उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. यशस्वी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वे इसके लिए इंग्लैंड निकल चुके हैं. यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मौका दिया गया है. वे स्टैंडबाय पर रहेंगे.

यह भी पढ़ें : IPL 2023 Final: चेन्नई-गुजरात मुकाबले की एक तस्वीर ने मचा दिया बवाल, फैंस ने कहा - 'फिक्स है मैच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget