एक्सप्लोरर

SRH vs MI: अर्जुन तेंदुलकर ने IPL में पहली बार फेंका 20वां ओवर, पढ़ें सांसें रोक देने वाले स्पेल की कहानी

Arjun Tendulkar 20th over: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान आखिरी ओवर अर्जुन तेंदुलकर को सौंपा था. उन्होंने इसमें एक विकेट लिया.

Arjun Tendulkar 20th over IPL 2023 SRH vs MI: अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू कर लिया है. उन्होंने करियर का पहला आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला. इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में भी मौका दिया गया. अर्जुन ने इस मैच में करियर का पहला विकेट लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर भरोसा जताते हुए आखिरी ओवर सौंपा था. इसे उन्होंने बखूबी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया. अहम बात यह है कि यह मुकाबला मुंबई ने 14 रनों से जीत लिया.

अर्जुन के ओवर के दौरान हैदराबाद की तरफ से अब्दुल समद स्ट्राइक पर थे. अर्जुन ने 20वें ओवर की पहली गेंद फेंकी, यह डॉट रही. समद एक भी रन नहीं ले पाए. अर्जुन की दूसरी ही गेंद पर समद विकेट गंवा बैठे. वे रन आउट हुए. समद को ईशान किशन और ऋतिक शौकीन ने मिलकर रन आउट किया. अर्जुन के इस ओवर की तीसरी गेंद वाइड रही. उन्होंने इसे दोबारा फेंका. इस पर मार्कंडे ने 2 रन लिए. अर्जुन के ओवर की चौथीं गेंद पर मार्कंडे ने लेग बाई का एक रन लिया. इसके बाद अर्जुन ने पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को आउट कर दिया. यह उनके करियर का पहला आईपीएल विकेट रहा. इस विकेट के साथ ही मुंबई ने 14 रनों से जीत दर्ज की. 

गौरतलब है कि मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 192 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद के खिलाड़ी 178 रन ही बना सके और ऑल आउट हो गए. इस मुकाबले में अर्जुन ने 2.5 ओवर फेंके. इसमें उन्होंने 18 रन देकर 1 विकेट लिया. अहम बात यह है कि उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे को बरकरार रखा. 

अर्जुन का 20वां ओवर कुछ इस तरह रहा -

  • 19.1 - कोई रन नहीं
  • 19.2 - अब्दुल समद रन आउट
  • 19.3 - वाइड बॉल
  • 19.3 - 2 रन
  • 19.4 - लेग बाई का 1 रन
  • 19.5 - भुवनेश्वर कुमार कैच आउट

यह भी पढ़ें : IPL 2023: वॉर्नर-मार्श समेत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का सामान चोरी, फ्लाइट से गायब हुई किट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget