एक्सप्लोरर

RCB vs MI, Match Highlights: कोहली-डुप्लेसिस ने उड़ाया गेंदबाजों का होश, बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया. टीम के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने तूफानी पारियां खेलीं.

MI vs RCB IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का 5वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम को 172 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी करने के साथ पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. आरसीबी की टीम ने इस लक्ष्य को 16.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें कोहली ने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली.

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के आगे बेबस नजर आए मुंबई के गेंदबाज

172 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी कप्तान फॉफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने संभाली. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 53 रनों तक पहुंचा दिया. इसके बाद डु प्लेसिस और कोहली ने अपने आक्रामक अंदाज को जारी रखते हुए तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा.

कोहली और डु प्लेसिस की जोड़ी ने 11वें ओवर में ही टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचा दिया. फाफ डु प्लेसिस ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया वहीं कोहली ने भी सीजन की शुरुआत अर्धशतकीय पारी के साथ करते हुए 50 रनों का आंकड़ा 38 गेंदों में पूरा किया. इस मैच में आरसीबी की टीम को पहला झटका 148 के स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस के रूप में लगा जो 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

आरसीबी की टीम ने इस मुकाबले में लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान के 16.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर इस मैच में वापस आए. मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में अरशद खान और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मुंबई की पारी में तिलक वर्मा ने बल्ले से दिखाया दम

इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ 20 के स्कोर तक अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रन गति को बनाए रखने के साथ टीम को लड़ने लायक स्कोर तक लेकर जाने का काम किया. तिलक वर्मा के बल्ले से 46 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली थी, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी. आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में कर्ण शर्मा ने अपने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: एमएस धोनी का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेपॉक में खेलना संदिग्ध, जानिए ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget