एक्सप्लोरर

PBKS vs MI: मुंबई ने पंजाब पर जीत के बाद 2008 की दिलाई याद, मोहाली में अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को मोहाली में खेले गए मुकाबले में हरा दिया. मुंबई ने रनों का पीछा करते हुए आईपीएल इतिहास की चौथी बड़ी जीत दर्ज की.

IPL 2023  Mumbai Indians vs Punjab: मुंबई इंडियंस ने मोहाली में खेले गए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. उसने पंजाब को 6 विकेट से हराया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने इस जीत के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुंबई ने आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. पंजाब ने मुंबई को 215 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे मुंबई ने 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया. मुंबई की इस जीत से पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी 2008 में 215 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.

आईपीएल इतिहास में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम दर्ज है. आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में राजस्थान ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस लिस्ट में मुंबई दूसरे स्थान पर भी है. उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 में 219 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे टीम ने 6 विकेट खोकर जीत लिया था. इसके बाद पंजाब और मुंबई के बीच मोहाली में खेला गया मैच है.

गौरतलब है कि मुंबई ने पंजाब को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टीम की इस सीजन में शुरुआत खराब रही थी. उसे शुरुआती दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद लगातार तीन मैच जीते भी. मुंबई ने 9 मैच खेलते हुए 5 में जीत दर्ज की है. जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर पंजाब ने 10 में से 5 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. पंजाब ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की थी. इसके बाद उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 

आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत -

  • 224 राजस्थान बनाम पंजाब, शारजाह, 2020
  • 219 मुंबई बनाम चेन्नई, दिल्ली, 2021
  • 215 राजस्थान बनाम डेक्कन, 2008
  • 215 मुंबई बनाम पंजाब, मोहाली, 2023

यह भी पढ़ें : Johnson Charles KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिटन दास के रिप्लेसमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के जॉनसन को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget